हरियाणा : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, घर में खून से सने मिले शव
हरियाणा में पंचकूला जिले के खतौली गांव में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा...
हरियाणा में पंचकूला जिले के खतौली गांव में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गर्लफ्रेंड ने रची थी प्रेमी की पत्नी को मारने की साजिश, ये था प्लान
पुलिस ने बताया कि चारों के शव शनिवार को उनके घर के एक कमरे में खून में सने मिले। ये सभी इस घर में रह रहे थे। पुलिस को इस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद का संदेह है।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम काम में लग गई है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस परिवार के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों से बात कर रही है।
उधर, हरियाणा के डीजीपी बी एस संधू ने कहा कि पंचकूला जिले में जो एक ही परिवार के लोगों की हत्या का मामला है, वह पारिवारिक कलह की वजह से हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मी ने दिल्ली सचिवालय में दी जान, सुसाइड नोट में किया कांस्टेबल पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र
बिल्डिंग से धक्का दिए जाने से पहले दीपिका ने पति से कही थी ये बात
फैशन डिजाइनर की हत्या के आखिरी 5 घंटों का सच पता करने में जुटी पुलिस