फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाहरियाणा में BJP को झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा इनेलो में शामिल, कृषि सुधार कानून को बताया किसान विरोधी

हरियाणा में BJP को झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा इनेलो में शामिल, कृषि सुधार कानून को बताया किसान विरोधी

हरियाणा में रादौर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने समर्थकों सहित शनिवार को BJP छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में शामिल हो गए। राणा ने इनेलो सुप्रीमो और...

हरियाणा में BJP को झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा इनेलो में शामिल, कृषि सुधार कानून को बताया किसान विरोधी
चंडीगढ़। वार्ता Sat, 17 Oct 2020 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में रादौर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने समर्थकों सहित शनिवार को BJP छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में शामिल हो गए।

राणा ने इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, पार्टी महासचिव अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौजूदगी में अपने समर्थकों सहित इनेलो का दामन थामा। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अब इनेलो के माध्यम से रादौर के लोगों की अधिक से अधिक सेवा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इनेलो ही किसान हितैषी पार्टी है। उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून को किसान हितों के विरुद्ध बताया।

श्याम सिंह राणा ने इससे पहले केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए गत 30 सितंबर को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। वह वर्ष 2007 से 2020 तक भाजपा में रहे।

वर्ष 2009 में उन्होंने रादौर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गए थे, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनावों में वह भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते तथा पार्टी की सरकार मुख्य संसदीय सचिव पद रहे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनका टिकट काटकर कर्ण देव कम्बोज को दे दिया, लेकिन वह चुनाव हार गए। कम्बोज की हार के बाद राणा पर पार्टी में भीतरघात के भी आरोप लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें