फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाफरीदाबाद : छोटा गैस सिलेंडर फटने से दम्पति झुलसे, मकान की छत भी टूटी

फरीदाबाद : छोटा गैस सिलेंडर फटने से दम्पति झुलसे, मकान की छत भी टूटी

फरीदाबाद कोतवाली थाना इलाके के एसी नगर में शुक्रवार तड़के एक मकान में छोटा गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त सिलेंडर पर कचौड़ी बनाई जा रही थी। सिलेंडर फटने...

फरीदाबाद : छोटा गैस सिलेंडर फटने से दम्पति झुलसे, मकान की छत भी टूटी
फरीदाबाद। हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Jun 2018 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद कोतवाली थाना इलाके के एसी नगर में शुक्रवार तड़के एक मकान में छोटा गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त सिलेंडर पर कचौड़ी बनाई जा रही थी। सिलेंडर फटने से इतना तेज धमाका हुआ कि मकान की छत भी टूट गई।

एसी नगर निवासी विशम्भर थर्मल पॉवर इलाके में कचौड़ी की रेहड़ी लगता है। सुबह 4:00 बजे विशम्भर व उसकी पत्नी कविता कचौड़ी बना रहे थे। इसी बीच अचानक छोटा सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दोनों लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। 

आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को देकर दंपति को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के वक्त उनकी बेटी पारुल और प्रीत छत पर सो रही थी। जिन्हें पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें