फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाकबूलनामा: नौ मासूमों को रेप के बाद मार डाला, 'सनकी' आरोपी गिरफ्तार

कबूलनामा: नौ मासूमों को रेप के बाद मार डाला, 'सनकी' आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में पकड़े गए आरोपी ने बच्चियों से दुष्कर्म और हत्या की नौ वारदातों में संलिप्त होने की बात कबूली है। पुलिस के अनुसार इनमें से गुरुग्राम की दो पूर्व...

कबूलनामा: नौ मासूमों को रेप के बाद मार डाला, 'सनकी' आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम | वरिष्ठ संवाददाताWed, 21 Nov 2018 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में पकड़े गए आरोपी ने बच्चियों से दुष्कर्म और हत्या की नौ वारदातों में संलिप्त होने की बात कबूली है। पुलिस के अनुसार इनमें से गुरुग्राम की दो पूर्व वारदात भी शामिल हैं। 11 नवंबर को आरोपी ने सेक्टर-66 में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। वारदात का खुलासा 12 नवंबर को हुआ था। 

पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की शाम को झांसी से आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील पिछले दो साल से तीन से आठ साल तक की बच्चियों को शिकार बना रहा था। गुरुग्राम की वारदात में नवंबर, 2016 में राजीव चौक और अगस्त, 2017 में ओमेक्स मॉल के पीछे बच्ची की लाश मिलने के मामले शामिल हैं। आरोपी ने इन दोनों बच्चियों को मंदिर के पास से अगवा करके दुष्कर्म किया था। बाद में इनकी हत्या कर दी थी। बाकी की छह वारदात उसने दिल्ली, ग्वालियर और झांसी में की हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें