फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ हरियाणाभाजपा 2024 में फिर हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेगी, हुड्डा के 'गढ़' में अमित शाह की हुंकार

भाजपा 2024 में फिर हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेगी, हुड्डा के 'गढ़' में अमित शाह की हुंकार

अमित शाह ने रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंकते हुए यह दावा किया कि 2024 में एक बार फिर हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर 'कमल' खिलेगा।

भाजपा 2024 में फिर हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेगी, हुड्डा के 'गढ़' में अमित शाह की हुंकार
Praveen Sharmaगोहाना (हरियाणा)। भाषाMon, 30 Jan 2023 10:15 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना से 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंकते हुए यह दावा किया कि 2024 में हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर 'कमल' खिलेगा। उन्होंने राज्य के लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। 

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पिछले 8 सालों के दौरान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और सभी क्षेत्रों में विकास किया है। बता दें कि, गोहाना सोनीपत जिले में पड़ता है जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा रहा है।

अमित शाह का हरियाणा दौरा रविवार को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था। मौसम की खराब के कारण उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल सकी थी। वह रविवार को राज्य में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, उन्होंने फोन के माध्यम से रैली को संबोधित किया।

भाजपा की हरियाणा इकाई पिछले कुछ हफ्तों से इस रैली की तैयारी कर रही थी और शाह यहां पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन बारिश ने सारी तैयारी पर पानी फेर दिया। 

फोन पर रैली को किया संबोधित

फोन पर 'जन उत्थान रैली' को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के लोगों पर मुझे विश्वास है कि हर लोकसभा सीट पर भाजपा का कमल खिलेगा। पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में हरियाणा में इतना विकास हुआ है जो बीते 70 साल में नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम हुआ है, कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और जातिवाद समाप्त हुआ है। अब शिक्षित सरपंच हरियाणा को आगे ले जा रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

अमित शाह ने कहा कि मैं इस रैली में आप सभी से मिलना चाहता था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि वह आज गोहाना नहीं आ सके, लेकिन निकट भविष्य में वह हरियाणा के लोगों से मिलने आएंगे।

वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गृह मंत्री सड़क मार्ग से आना चाहते थे, लेकिन इसमें दो घंटे का समय लगता। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को फोन पर सभा संबोधित करने का सुझाव दिया। इस सभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओपी धनखड़ और राज्य के कुछ मंत्री मौजूद थे।

खट्टर ने 'डबल इंजन' सरकार के काम गिनाए 

सीएम खट्टर ने अपने संबोधन में 2014 में हरियाणा में अपने दम पर पहली बार भाजपा की सरकार बनाने का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले राज्य में भय और भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन मौजूदा सरकार ने व्यवस्था को बदलने का काम किया। हमने व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए कई काम किए हैं और यह सुनिश्चित किया है कि किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों, गरीबों और दलितों सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ मिले।

खट्टर ने केंद्र और हरियाणा दोनों जगह भाजपा की सरकार होने का जिक्र करते हुए कहा कि 'डबल इंजन' सरकार पिछले आठ साल से लोगों की सेवा कर रही है। खट्टर ने कहा कि हमारी उपलब्धियों के आधार पर, हमने 2019 में फिर से सरकार बनाई। 

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीट में से 40 पर जीत दर्ज की थी। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ दूर रह गई थी लेकिन उसने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई। जेजेपी के पास मौजूदा राज्य विधानसभा में 10 सीट हैं।