फोटो गैलरी

Hindi News हरियाणाअतिरिक मुख्य सचिव ने किया सिविल हॉस्पिटल का दौरा, नई बिल्डिंग बनाने पर हुई चर्चा

अतिरिक मुख्य सचिव ने किया सिविल हॉस्पिटल का दौरा, नई बिल्डिंग बनाने पर हुई चर्चा

हरियाणा सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर और भी अधिक गंभीर हो गई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मंगलवार को गुरुग्राम में अतिरिक मुख्य सचिव आर.आर. जोवेल के दौरे के समय देखने को...

अतिरिक मुख्य सचिव ने किया सिविल हॉस्पिटल का दौरा, नई बिल्डिंग बनाने पर हुई चर्चा
गुरुग्राम। हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Oct 2018 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर और भी अधिक गंभीर हो गई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मंगलवार को गुरुग्राम में अतिरिक मुख्य सचिव आर.आर. जोवेल के दौरे के समय देखने को मिला। 

हरियाणा के अतिरिक मुख्य सचिव आर.आर. जोवेल ने मंगलवार को गुरुग्राम के जिला नागरिक हॉस्पिटल का दौरा किया। जोवेल द्वारा हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल की कंडम बिल्डिंग की जगह पर ही हॉस्पिटल बनाया जाएगा। 

नया हॉस्पिटल 6 मंजिल के बजाय 10 मंजिल का बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल की एक एकड़ जमीन ही ली जाएगी। बाकी जमीन पर स्कूल ही रहेगा। इसके अलावा रेडियोग्राफर और लैब में पैथोलोजिस्ट की खाली पड़े पदों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भर्ती करने के लिए कहा गया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें