नूंह में पुलिस-गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; ASI घायल

लाइव हिन्दुस्तान, नूंह
Follow us on Google News
share

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो मवेशी, दो अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

नूंह में पुलिस-गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; ASI घायल
firing

हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और कथित गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो मवेशी, दो अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना नूंह-तावडू रोड स्थित पहाड़ी इलाके में रिपीटर चेकपोस्ट के पास हुई। नूंह पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (CIA) की टीम इंस्पेक्टर संदीप मोर के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा किया गया।

पुलिस-तस्करों में मुठभेड़, ASI भी घायल

पुलिस का आरोप है कि वाहन चालक ने रुकने के बजाय बैरिकेड्स में टक्कर मार दी। इस दौरान ASI भूपेंद्र सिंह घायल हो गए। आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान घाटा शमशाबाद गांव निवासी नफीस और मुबारिक के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज (SHKM) में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल ASI का भी उपचार चल रहा है।

2 मवेशियों को बचाया, अवैध हथियार जब्त

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाया गया है। इसके अलावा दो अवैध हथियार और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई है। मामले में सदर नूंह थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उनके खिलाफ पहले से कितने मामले दर्ज हैं और क्या वे किसी संगठित तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।