अनिल विज कई बार के विधायक थे, तब नायब सैनी की हुई थी राजनीति में एंट्री; 15 साल में सब बदला
- नायब सिंह सैनी 2009 में नारायणगढ़ विधानसभा सीट से उतरे थे, लेकिन उन्हें पराजय मिली थी और जमानत तक जब्त हो गई थी। अब हालात ऐसे हैं कि वह दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं अनिल विज, घनश्याम दास अरोड़ा जैसे दिग्गज नेता उनकी सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल हैं।

राजनीति और क्रिकेट को उलटफेर वाला गेम कहा जाता है। कब किसका सितारा बुलंद हो जाए और किसके सितारे गर्दिश में जाएं, यह अनुमान से परे होता है। कुछ ऐसी ही कहानी हरियाणा के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेने वाले नायब सिंह सैनी की भी है। वह 2009 में नारायणगढ़ विधानसभा सीट से भी उतरे थे, लेकिन उन्हें पराजय मिली थी और जमानत तक जब्त हो गई थी। अब हालात ऐसे हैं कि वह दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं अनिल विज, घनश्याम दास अरोड़ा जैसे दिग्गज नेता उनकी सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल हैं।
नायब सिंह सैनी का सफर इसलिए भी दिलचस्प है कि उनकी राजनीति में एंट्री उसी अंबाला से हुई थी, जहां अनिल विज लगातार जीतते रहे हैं। 1996 में नायब सिंह सैनी तत्कालीन आरएसएस प्रचारक मनोहर लाल खट्टर के संपर्क में आए थे। इसके बाद वह राजनीति में आगे बढ़ते गए। उन्हें 2002 में अंबाला जिले में भाजपा युवा मोर्चा का सचिव बनाया गया था। यह वह दौर था, जब अनिल विज लगातार कई बार विधायक रह चुके थे। इससे समझा जा सकता है कि अनिल विज कितने सीनियर नेता हैं। वह पहली बार 1990 में सुषमा स्वराज के इस्तीफे के बाद अंबाला से उतरे थे और फिर लगातार वहीं से जीतते रहे। बस 2005 का चुनाव उनके लिए अपवाद रहा था, जब अनिल विज हारे थे।
सैनी के पिता फौज में थे और 1962 एवं 1971 की जंग में भी हिस्सा लिया था। लॉ ग्रैजुएट नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर का वफादार माना जाता है। 1996 से ही यानी बीते 28 सालों से उनका खट्टर से नाता है। यही वजह है कि जब खट्टर इसी साल मार्च में सीएम पद से हटे तो उनकी ही सिफारिश पर सैनी को कमान सौंपी गई। माना जा रहा था कि यह चुनाव बेहद कठिन रहेगा और भाजपा सरकार की विदाई हो सकती है। लेकिन बड़े उलटफेर के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। इस तरह वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।
वह 2002 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव बने थे। फिर युवा मोर्चा के ही जिलाध्यक्ष बने और बाद में अंबाला जिले के अध्यक्ष भी रहे। इस तरह उनका संगठन में लगातार प्रमोशन होता रहा। 2009 में नारायणगढ़ से लड़े तो जमानत ही जब्त हो गई थी, लेकिन उसी सीट से 2014 में बड़ी जीत पाई। इसी दौर में लंबे समय तक वह प्रदेश महासचिव भी रहे और फिर मनोहर लाल खट्टर सरकार के दौर में ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2019 में सांसद चुने गए तो इसी साल मार्च में करनाल विधानसभा से उपचुनाव में जीतकर मुख्यमंत्री बने। अब उन्हें फिर से सीएम बनने का मौका मिला है। इस तरह 2009 की हार से अब तक यानी 2024 तक उन्होंने लंबा सफर तय किया है।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


