नायब सैनी ने ली CM की शपथ, अनिल विज, राव नरबीर और अरविंद शर्मा समेत कुल 14 चेहरे; पूरी लिस्ट
- अंबाला कैंट से लगातार जीतने वाले अनिल विज भी मंत्री होंगे। उन्हें खुद नायब सिंह सैनी ने फोन किया है और शपथ समारोह में बुलाया है। अनिल विज के अलावा कुछ और नेताओं को शपथ के लिए फोन गया है। इन नेताओं में अहीरवाल क्षेत्र की अटेली सीट से जीतीं आरती सिंह राव भी शामिल हैं।

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने मंच पर मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। सीएम सैनी के तुरंत बाद ही अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। कैबिनेट में कई पुराने दिग्गज तो कुछ नए और युवा चेहरे भी शामिल हैं। अनिल विज को खुद नायब सिंह सैनी ने फोन किया था और शपथ समारोह में बुलाया। अनिल विज का उनके मातहत मंत्री बनना अहम है क्योंकि वह खुद को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बताते रहे हैं। यही नहीं कई बार वह नेतृत्व को असहज करने वाले बयान भी देते रहे हैं। हालांकि बुधवार को विधायक दल की मीटिंग में उन्होंने ही नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा था।
इसके अलावा कहा था कि यदि पार्टी मुझे चौकीदार बनाएगी तो मैं उसे भूमिका को भी पूरे मन से निभाऊंगा। सूत्रों का कहना है कि अनिल विज के अलावा कुछ और नेताओं को शपथ के लिए फोन गया है। इन नेताओं में अहीरवाल क्षेत्र की अटेली सीट से जीतीं आरती सिंह राव भी शामिल हैं। वह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा गुरुग्राम क्षेत्र की बादशाहपुर सीट से जीते राव नरबीर सिंह भी मंत्री बने हैं।
इसके अलावा ब्राह्मण समुदाय से भी अरविंद शर्मा और गौरव गौतम को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वह सोनीपत जिले की गोहाना सीट से जीते हैं, जहां की जलेबी राहुल गांधी के भाषण के बाद चर्चा में थी। वहीं अनिल विज और घनश्याम दास अरोड़ा पंजाबी चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। वह मनोहर लाल खट्टर सरकार के दौर में होम मिनिस्टर थे। इस बार देखना होगा कि उन्हें कौन सा विभाग दिया जाता है। राजपूत बिरादरी से श्याम सिंह राणा भी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। वहीं जाट बिरादरी से महीपाल ढांडा और श्रुति चौधरी भी मंत्री बने हैं। श्रुति चौधरी लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं किरण चौधरी की बेटी हैं। दोनों ने हाल में ही भाजपा का दामन थामा था।
उनके अलावा भी कई नाम हैं, देखें पूरी लिस्ट...
अनिल विज- कैबिनेट मंत्री
आरती सिंह राव- कैबिनेट मंत्री
श्याम सिंह राणा- कैबिनेट मंत्री
राव नरबीर सिंह- कैबिनेट मंत्री
महीपाल ढांडा- कैबिनेट मंत्री
अरविंद शर्मा- कैबिनेट मंत्री
श्रुति चौधरी- कैबिनेट मंत्री
कृष्ण बेदी- कैबिनेट मंत्री
घनश्याम दास अरोड़ा- कैबिनेट मंत्री
रणबीर गंगुआ- कैबिनेट मंत्री
विपुल गोयल- कैबिनेट मंत्री
राजेश नागर- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
गौरव गौतम- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
मंच पर एनडीए नेताओं का जमावड़ा, हरियाणा से शक्ति प्रदर्शन
इस बीच मंच पर एनडीए नेताओं का जमावड़ा दिख रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा देश के कुल 19 राज्यों के सीएम पहुंचे हैं तो वहीं भाजपा एवं सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्यों के 16 डिप्टी सीएम भी आए हैं। फिलहाल मंच पर एकनाथ शिंदे, मोहन यादव, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे नेता दिख रहे हैं। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के प्रमोद सावंत समेत कई और नेता मौजूद हैं।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


