हरियाणा में चलती गाड़ी में लगी आग, एसडीएम और ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ड्राइवर जैसे ही कुछ समझ पाता, तभी धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क गई। एसडीएम और ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

moving vehicle caught fire in Haryana SDM and driver saved their lives by jumping

हरियाणा के रोहतक जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहारू के एसडीएम मनोज कुमार की चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में बैठे एसडीएम और उनके ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान दोनों को हल्की चोटें भी आईं। हादसे के बाद बोलेरो पूरी तरह जलकर राख हो गई। कुछ ही मिनटों में गाड़ी जल कर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

एसी अचानक हो गया बंद

घटना कलानौर-भिवानी मार्ग पर खैरड़ी मोड़ के पास हुई। बोलेरो गाड़ी लोहारू एसडीएम ऑफिस की थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था और मनोज कुमार गाड़ी में सवार थे। जैसे ही वे खैरड़ी मोड़ के पास पहुंचे, गाड़ी का एसी अचानक बंद हो गया। ड्राइवर जैसे ही कुछ समझ पाता, तभी धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क गई। एसडीएम और ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की को​शिश की लेकिन भयानक आग पर काबू नहीं जाया जा सका और गाड़ी पूरी तरह से जल गई। इसके बाद पुलिस और फायर​ ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक गाड़ी जल चुकी थी। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

2019 बैच के एचसीएस अधिकारी हैं मनोज

एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने 20 अगस्त, 2024 को अपना पदभार संभाला था। 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी मनोज दलाल को तोशाम से स्थानांतरित कर लोहारू एसडीएम लगाया गया था। इससे पहले वह जिला परिषद हिसार, कैथल, भिवानी व महेंद्रगढ़ में बतौर सीईओ और एडीसी भिवानी व तोशाम एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहरियाणा न्यूज़हरियाणा में चलती गाड़ी में लगी आग, एसडीएम और ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान