Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Man finds mother and lover compromising position kills them along wife
मां को आशिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, बेटे ने गला घोंटकर दोनों को मार डाला

मां को आशिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, बेटे ने गला घोंटकर दोनों को मार डाला

संक्षेप:

सब-इंस्पेक्टर लेखराज ने बताया कि आरोपी की पत्नी को बाद में एक रिश्तेदार पुलिस थाना ले आया। उन्होंने बताया कि राजकुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Nov 29, 2025 08:29 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ दोनों की लाश लेकर पुलिस थाने पहुंच गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां का कथित तौर पर पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को सिरसा के एक गांव में हुई। उन्होंने बताया कि राजकुमार ने अपनी 45 वर्षीय मां और अपने 48 वर्षीय पड़ोसी को घर में आपत्तिजनक हालत में देखा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:पत्नी के पेट में किसी और का बच्चा, पुलिसकर्मी को था शक; सुसाइड के लिए किया मजबूर

सिरसा सदर पुलिस थाने के प्रभारी उप-निरीक्षक लेखराज ने बताया, 'मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद आरोपी ने पत्नी को जगाया और दोनों ने उनका गला घोंट दिया।' लेखराज ने बताया कि शुक्रवार को कुमार लाशों को अपनी पिक-अप जीप में रखा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सब-इंस्पेक्टर लेखराज ने बताया कि आरोपी की पत्नी को बाद में एक रिश्तेदार पुलिस थाना ले आया। उन्होंने बताया कि राजकुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेखराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य घटना में, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की एक युवती ने अपने फूफा पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। युवती 2 नवंबर को संगरिया में अपनी बुआ और फूफा के घर पर आई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बुआ काम पर चली गई तो घर में अकेले रहने के दौरान फूफा ने उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए। पीड़िता 7 नवंबर को सिरसा अपने माता-पिता के पास लौट गई। वहां पहुंचकर उसने घरवालों को फूफा की हरकतों के बारे में पूरी जानकारी दी। माता-पिता पीड़िता को लेकर सिरसा के महिला थाने पहुंचे, जहां युवती की शिकायत पर जीरो नंबर मुकदमा दर्ज किया गया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।