दगा करे वो किसी से तो शर्म आए मुझे, ऐसा क्यों बोले हरियाणा के नए DGP ओपी सिंह

दगा करे वो किसी से तो शर्म आए मुझे, ऐसा क्यों बोले हरियाणा के नए DGP ओपी सिंह

संक्षेप:

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग इस सामाजिक और कानूनी करार को कभी-कभी नहीं मानते। हमारा काम उन्हें घर-घर, गली-गली, गांव-गांव, रास्ते-डगर, शहर-शहर रोकना है। मैं चाहूंगा कि अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों में आप राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को देखें।

Oct 16, 2025 12:11 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस करने और फिर उन पर भृष्टाचार के आरोप लगा रोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर के आत्महत्या से जहां सियासी भूचाल आया हुआ है, वहीं इन मामलों से हरियाणा पुलिस की साख को भी जबरदस्त धक्का लगा है। सुसाइड केस में पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद हरियाणा के डीजीपी का एडिशनल चार्ज संभलने वाले आईपीएस ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों को मोटिवेट करने के लिए एक लेटर जारी किया है। इसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों के हिदायत दी है कि लोगों के लिए ऐसा माहौल बनाया जाए कि शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पीएं। प्रजातंत्र का आश्वासन है कि शेर और बकरी एक ही घाट में पानी पीएं और शेर को अपनी ताकत का गुमान न हो और न ही बकरी को अपने कमजोरी का मलाल। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस को मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने लिखा है कि अपने आचरण-व्यवहार से आप दूसरों के लिए प्रेरणा और विश्वास का स्त्रोत बनें। इस बात को समझें कि लोगों ने पीढ़ी-दर-दर बहुत सहा है। आपसे उन्हें राहत, संरक्षण और सहयोग चाहिए। लेटर में उन्होंने कतील शिफाई के एक शेर का जिक्र करते हुए लिखा कि वो मेरा दोस्त है सारे जहां को है मालूम, दगा करे वो किसी से तो शर्म आए मुझे।

हिंसा और छलावा प्रकृति के स्वभाव में

डीजीपी के लेटर में लिखा है कि गौरवशाली हरियाणा पुलिस के साथियो, हमारे देश का एक गौरवशाली अतीत रहा है। प्राचीन काल में नदी घाटी सभ्यता होने के कारण हम सबसे समृद्ध थे। इसी कारण सीमा पार से हम पर बड़े हमले हुए। हमने सदियों गुलामी झेली। आजादी कुछ ही दशकों की बात है। इस थोड़े समय में हम गरीबी, बीमारी और अशिक्षा से काफी हद तक उबरने में सफल हुए हैं। देश और प्रांत निर्बाध तरक्की करें, इसके लिए सुरक्षा बलों के हमारे हजारों साथियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। अकेले हरियाणा में अब तक हमारे 84 साथी वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मैं उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। हिंसा और छलावा प्रकृति के स्वभाव में है। सभ्य जीवन इसके विरुद्ध अपराध तंत्र का सतत संघर्ष है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग इस सामाजिक और कानूनी करार को कभी-कभी नहीं मानते। हमारा काम उन्हें घर-घर, गली-गली, गांव-गांव, रास्ते-डगर, शहर-शहर रोकना है। मैं चाहूंगा कि अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों में आप राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को देखें। आपके कारगर होने से लोग चैन की सांस लेते हैं, कारोबार को बढ़ावा मिलता है, लोगों को रोजगार मिलता है, समाज व्यवस्थित एवं देश आत्मनिर्भर होता है।

सही-गलत में आप सही की हमेशा रक्षा करेंगे, कीमत जो चुकानी पड़े

उन्होंने कतील शिफाई के एक शेर का जिक्र करते हुए लिखा, कि वो मेरा दोस्त है सारे जहां को है मालूम, दगा करे वो किसी से तो शर्म आए मुझे। डीजीपी ने आगे लिखा कि इतिहास के इस दौर ने जब आपको राष्ट्र-निर्माण में अग्रणी भूमिका दी है, मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस पर खरे उतरेंगे। सही और गलत में आप सही की हमेशा रक्षा करेंगे। कीमत जो भी चुकानी पड़े।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।