
बच्चे ने देर रात मिला दिया हरियाणा के डीजीपी को फोन, तुरंत ऐक्टिव हो गए ओपी सिंह
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के पास देर रात एक फोन आया। पता चला कि एक बच्चे ने गलती से उन्हें फोन मिला दिया था। इस फोन कॉल के बाद वह ऐक्टिव हो गए और एक अभियान चला दिया।
हरियाणा के नए डीजीपी के पास देर रात अचानक एक फोन आया। जब उन्होंने फोन उठाया तो पता चला कि एक बच्चे ने गलती से उन्हें कॉल लगा दी थी। उन्होंने फोन करने वाले बच्चे का हाल-चाल पूछा और फिर पता किया कि उसके परिवार में सब ठीक तो है। उन्होंने वॉट्सऐप पर बच्चे के गार्जियन से हाल जानने के बाद उन्हें सलाह भी दी। इसके बाद उन्होंने मेसेज का स्क्रीनशॉट अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया ताकि लोगों को बच्चों की मोबाइल की लत के प्रति जागरूक किया जा सके।

सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें बताया गयाहै कि कैसे ज्याद समय तक स्क्रीन देखने से दिमाग के विकास में बाधा पैदा होती है। इसके अलावा सोने और जगने का समय भी पूरी तरह से डिस्टरब् हो जाता है। बच्चे की सोशल स्किल कम हो जाती है और उसके व्यवहार में परिवर्तन आने लगता है।
डीजीपी ने कहा, बच्चों के हाथ में मिट्टी होनी चाहिए ना कि मोबाइल। उन्होंने कहा, डिनर के समय फोन नहीं होना चाहिए, सोने से पहले भी फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा हर परिवार में होमवर्क के लिए एक डिवाइस फ्री जोन होना चाहिए। इसके अलावा फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले बच्चे कभी-कभी साइबर अपराध का भी शिकार हो जाते हैं।
डीजीपी ने कहा, मां बाप को ध्यान देना चाहिए कि बच्चों को बाहर ले जाएं, खेलने के लिए बाहर भेजें, पढ़ने और संगीत में रुच जगाए। बच्चों के लिए ऐप टाइमर और हैंडसेट लॉक का इस्तेमाल करें ताकि वे जरूरत से ज्यादा फोन का इस्तेमाल ना कर सकें। डीजीपी ने इसको लेकर एक मुहिम शुरू की। उन्होंने साइबर सेल से कहा कि बच्चों के फोन के इस्तेमाल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो शेयर किए जाएं। जिला पुलिस स्कूल प्रिंसिपल, पंचायत और अन्य संगठनों की सहायता से लगों को जागरूक करे।
पुलिस डिजिटल कर्फ्यू वाला मेसेज भी लोगों को भेजेगी। इसमें बताया जाएगा कि बेडरूम में लाइट बंद होने के बाद फोन भी बंद हो जाने चाहिए। डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि स्क्रीनटाइम का मामला केवल लाइफ स्टाइल से नहीं बल्कि सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




