कैप्टन अजय सिंह यादव ने छोड़ दी कांग्रेस, हरियाणा की हार के बाद बड़ा फैसला; क्या बताई वजह

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

हरियाणा में हार के बाद कांंग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने इस्तीफा दे दिया है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने छोड़ दी कांग्रेस, हरियाणा की हार के बाद बड़ा फैसला; क्या बताई वजह

हरियाणा में हार के बाद कांंग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कांग्रेस से रिश्ता तोड़ने की घोषणा करते हुए कैप्टन ने कहा कि उनके लिए यह फैसला बहुत कठिन था। उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने पुराने रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा था।

अजय सिंह यादव कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेता था। वह ओबीसी सेल के चेयरमैन भी थे। कैप्टन अजय यादव रेवाड़ी से पांच बार के विधायक और मंत्री रह चुके हैं। वह बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के समधी हैं। लालू के दामाद और अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को रेवाड़ी से हार का सामना करना पड़ा है।

पार्टी में दरकिनार किए जाने की वजह से कैप्टन काफी समय से नाराज चल रहे थे। वह प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की कार्यशैली को लेकर भी नाखुश थे। हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने खुलकर पार्टी की खामियों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह जनादेश से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई होने लगी वह बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने कांग्रेस नेता मामन खान पर भी एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया।

अजय यादव ने इस्तीफे की क्या बताई वजह

पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें लग रही थीं कि अजय यादव कांग्रेस से अपना नाता तोड़ सकते हैं। उन्होंने एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए लिखा, 'कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए मैंने त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।' उन्होंने आगे कहा कि 1952 से चले आ रहे रिश्ते को तोड़ना उनके लिए कठिन था।

यादव ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'इस्तीफा देने का यह फैसला वास्तव में मुश्किल था, जिसके (कांग्रेस) साथ मेरे परिवार का जुड़ा 70 साल का था। मेरे पिता राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने और मैंने भी पारिवार की परंपरा को जारी रखा। लेकिन सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद मेरे साथ खराब व्यवहार की वजह से पार्टी आलाकमान से मेरा मोहभंग हो गया है।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।