अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक हुआ, सहमति से अलग हुए दोनों

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

अदालत की कार्रवाई के दौरान स्वीटी बूरा ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि परिस्थितियों के मद्देनजर अब दीपक हुड्डा के साथ वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं है।

अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक हुआ, सहमति से अलग हुए दोनों

हिसार की वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति व इंडियन कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी कंपनसेशन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई भी हो गई थी। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। मगर अब तलाक फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।

स्वीटी बोली, अब दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं

अदालत की कार्रवाई के दौरान स्वीटी बूरा ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि परिस्थितियों के मद्देनजर अब दीपक हुड्डा के साथ वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं है। वहीं, दूसरी ओर दीपक हुड्डा इस पूरे प्रकरण पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और आपसी सहमति को देखते हुए तलाक की डिक्री जारी कर दी है।

वर्ष 2022 में हुई थी शादी

दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी लेकिन फरवरी 2025 में रिश्तों में खटास आ गई। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था। स्वीटी का आरोप था कि शादी में 1 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उन्हें कम दहेज के लिए ताने दिए जाते थे। फरवरी 2025 में बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्‌डा पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर कराई थी। दीपक हुड्‌डा ने भी स्वीटी बूरा पर रोहतक में फ्रॉड की एफआईआर करा दी थी।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।