क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात सरकार में बनीं मंत्री

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात सरकार में बनीं मंत्री

संक्षेप:

गुजरात की जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से पहली बार की विधायक रिवाबा जडेजा ने मंत्री पद की शपथ ली है। रिवाबा जडेजा भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं।

Oct 17, 2025 02:10 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share

Rivaba Jadeja: गुरुवार को गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। अब शुक्रवार को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इन शपथ लेने वाले मंत्रियों में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर विधानसभा सीट से विधायक रिवाबा जडेजा का नाम भी शामिल है। पहली बार की विधायक रिवाबा जडेजा का नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर रिवाबा जडेजा हैं कौन?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन हैं रिवाबा जडेजा

रिवाबा जडेजा का जन्म 1990 को राजकोट में हुआ था। उनका पूरा नाम रिवाबा सोलंकी जडेजा है। उनके पिता हरदेवसिंह सोलंकी इंजीनियर हैं और माता पूरीताबेन सोलंकी गृहणी हैं। रिवाबा जड़ेजा की शुरुआती पढ़ाई राजकोट से ही हुई, लेकिन आगे चलकर उन्होंने एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, मुंबई से पढ़ाई की और इसके बाद अहमदाबाद के एटॉमिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सांसइसेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद रिवाबा का विवाह भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से हुआ। रवींद्र जडेजा से शादी होने के बाद से ही रिवाबा सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गईं। इसके बाद साल 2019 में रिवाबा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा में शामिल होने के बाद रिवाबा ने अपने क्षेत्र में काफी सक्रियता दिखाई। साफ-सुथरी छवि के कारण बीजेपी ने साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में उन्हें जामनगर नॉर्थ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया और रिवाबा ने भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत दर्ज की और पहली बार विधानसभा पहुंचीं। अब गुजरात सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तो रिवाबा जडेजा को भी इस टीम में जगह मिली है।

जामनगर नॉर्थ विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद रिवाबा लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहीं। इसका इनाम उन्हें चुनावों के लगभग दो साल बाद मंत्री पद के रूप में मिला है। अब रिवाबा जडेजा भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बन गई हैं। रिवाबा जडेजा के साथ 24 अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।