मैं, मनीष सिसोदिया, विजय नायर..., देश के लिए जेल में रहकर आए: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के छह सबसे बड़े नेता देश के लिए महीनों जेल में रहकर आए। केजरीवाल ने कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने कोई पैसा नहीं कमाया। उनके पास या उनकी पार्टी के पास एक नया पैसा नहीं है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के छह सबसे बड़े नेता देश के लिए महीनों जेल में रहकर आए। केजरीवाल ने कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने कोई पैसा नहीं कमाया। उनके पास या उनकी पार्टी के पास एक नया पैसा नहीं है। पूर्व सीएम ने मनीष सिसोदिया, विजय नायर और संजय सिंह आदि का नाम गिनाया जिन्हें दिल्ली कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल जाना पड़ा था।
गुजरात के राजकोट में किसानों के एक कार्यक्रम में पहुंच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आंदोलन की वजह से जेल में बंद किए गए लोगों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। केजरीवाल ने इस दौरान खुद को भी जेल में डाले जाने का जिक्र किया और कहा कि उनका कसूर सिर्फ इतना थी कि वह दिल्ली के लोगों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा कि किसानों के कार्यक्रम में जाने से पहले कुछ लोगों ने उन्हें चेताया कि झूठे केस में फिर बंद किया जा सकता है लेकिन वह नहीं डरे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरे को भी जेल में डाला था। मेरा कसूर क्या था- मैं दिल्ली के लोगों की आवाज उठाता था। दिल्ली के लोगों के बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाए, आपने सुना होगा। दिल्ली के लोगों के लिए इलाज और बिजली मुफ्त की। 73 फीसदी लोगों को मुफ्त बिजली मिलती थी। जितने अस्पताल मैंने बनवाए, इन्होंने आने के बाद सभी अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए। मेरा कसूर यह था कि मैं दिल्ली के लोगों की आवाज उठा रहा था। आज भी जब मैं यहां आ रहा था मुझे कई लोगों के फोन आए केजरीवाल मत जाओ नहीं तो झूठा केस करके यह तुमको अंदर डाल देंगे। मैंने कहा कि मैं नहीं डरता भजपा से, सौ बार अंदर कर दें लेकिन मैं गरीबों के साथ खड़ा हूं। केजरीवाल की जान, केजरीवाल की आत्मा आपके साथ है। जब तक आप लोगों पर अत्याचार होगा, केजरीवाल आपके बीच आता रहेगा।'
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में नकली शराब बनाने वालों, नशा बेचने वालों को नहीं पकड़ा जा रहा है, बल्कि किसानों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा और शराब बेचने वालों को इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा है क्योंकि वे उनके (भाजपा) के लोग हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह गलती अपनी है कि भाजपा किसानों पर डंडे चलाते हैं, बच्चों को जेल में डालते हैं और चुनाव में कमल पर वोट डाल देते हैं। पूर्व सीएम ने फिर दोहराया कि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं और इसलिए गोपाल इटालिया पर जूता फेंका।
अपने लिए नहीं, देश के लिए जेल में रहकर आए: पूर्व सीएम
केजरीवाल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के छह सबसे बड़े नेता देश के लिए जेल गए। उन्होंने कहा, 'एफआईआर, जेल से डरने की जरूरत नहीं है। जेल में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है, थोड़े दिन जेल में भी... मैं जेल में रहकर आया हूं। मनीष सिसोदिया हमारे डिप्टी चीफ मिनिस्टर ढाई साल जेल में रहकर आए हैं। हमारी पार्टी के छह सबसे बड़े नेता सत्येंद्र जैन, विजय नायर, संजय सिंह, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, हम कई-कई महीने कई कई साल जेल में रहकर आए हैं। देश के लिए, अपने लिए, नहीं देश के लिए।'
10 साल सीएम रहा, कोई पैसा नहीं कमाया: केजरीवाल
पूर्व सीएम ने कहा कि उनके या उनकी पार्टी के पास कोई पैसा नहीं है। झूठा केस बनाकर जेल में डाला गया था। केजरीवाल ने कहा, 'इन्होंने मेरे घर रेड मारी। एक नया पैसा नहीं मिला। केजरीवाल के बैंक अकाउंट में एक पैसा नहीं है, मेरी पार्टी के अकाउंट में एक पैसा नहीं है। हमारे पास कोई पैसा नहीं। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री था एक नया पैसा नहीं कमाया मैंने। हमारे पास कोई पैसा नहीं है, इन्होंने झूठा केस बनाकर जेल में डाला। हम देश के लिए लड़ रहे हैं। जेल से डरने की जरूरत नहीं है।' केजरीवाल ने कहा कि 2 साल में भाजपा सरकार की गुजरात से विदाई हो जाएगी और सभी झूठे केस बंद किए जाएंगे। इन्होंने कहा कि 'आप' सरकार बनी तो किसानों को जेल में डालने वाले मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




