एक बंदर जनगणना ट्रेनिंग के अंदर; ऑडिटोरियम में घुसा, महिला टीचर के कंधे पर पैर रखकर बैठा; वीडियो वायरल

Sourabh Jain पीटीआई, डांग, गुजरात
share

गुजरात में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए डांग जिले में यह विशेष ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की गई थी।

एक बंदर जनगणना ट्रेनिंग के अंदर; ऑडिटोरियम में घुसा, महिला टीचर के कंधे पर पैर रखकर बैठा; वीडियो वायरल

गुजरात के डांग जिले में आगामी जनगणना को लेकर चल रहे एक गंभीर ट्रेनिंग सेशन के दौरान उस समय माहौल बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया, जब एक बंदर अचानक ऑडिटोरियम के भीतर आ धमका। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

यह वाकिया 21 मई को वाघई स्थित एक यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित कार्यशाला के दौरान सामने आया, जहां प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों को जनगणना से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान वहां एक बंदर घुस आया और हॉल के अंदर कुर्सी के हैंडल पर टिक गया। इतना ही नहीं इस घटना की जो वायरल क्लिप सामने आई है, उसमें वह एक महिला टीचर के कंधे पर पैर टिकाकर बैठे हुए भी नजर आया है।

एक के बाद एक, दो महिलाओं के पास जाकर बैठा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदर जिन दोनों टीचर्स के पास जाकर बैठा था, वह दोनों बंदर के इतने करीब आने के बाद भी शांत बनी रहीं। यहां तक कि जब वह एक टीचर के कंधे पर पैर टिकाकर बैठा, तो उस दौरान भी उन्होंने एक नोटबुक या कुछ पेपर्स से अपनी हंसी व अपना सिर बचाने की कोशिश करती नजर आईं, जबकि इस दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद दूसरे लोग इस मजेदार क्षण का मजा लेते रहे, और अपने मोबाइल फोन पर बंदर की हरकतों को रिकॉर्ड कर लेते हैं।

महिला टीचर के कंधे पर रखे पैर

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बंदर ऑडिटोरियम के भीतर कुर्सी के ऊपर शान से बैठा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि उसने अपने पैर आगे बैठी एक महिला शिक्षिका के कंधे पर टिका रखे थे। इस वीडियो को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर गौरांग पटेल ने फेसबुक पर शेयर किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि डांग जंगलों से आच्छादित और हरियाली वाला जिला है, जहां सार्वजनिक जगहों पर जंगली जानवरों का दिखना काफी आम बात है।

‘शायद इस वजह से अंदर आया होगा बंदर’

आगे उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान शायद ऑडिटोरियम का दरवाजा खुला रह गया होगा, इसी वजह से बंदर अंदर आ गया। वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने बंदर को परेशान नहीं किया और वह भी किसी को कोई नुकसान पहुंचाए बिना शांति से वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह खुद ही कैंपस से बाहर चला गया।"

गौरांग पटेल ने उन लोगों को भी जवाब दिया जिन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई जानवर अचानक किसी जगह में घुस जाता है, तो इसके लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा, ‘किसी ने उस बंदर को परेशान नहीं किया। उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और आखिर में वह खुद ही कैंपस से बाहर चला गया।’

जून से शुरू हो रही है जनगणना

आपको बता दें कि गुजरात में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए डांग जिले में यह विशेष ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की गई थी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।