घर में लगे AC में आराम फरमा रहे थे तीन सांप, गुजरात से सामने आया चौंकाने वाला मामला
एसी में सांप होने का पता चलने के बाद एनिमल रेस्क्यू ग्रुप के सदस्यों को बुलाया गया, जिन्होंने बहुत ही सावधानीपूर्वक AC की इनडोर यूनिट का पैनल खोलकर तीनों सांपों को एक-एक करके सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया।

गुजरात के वलसाड जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के पारडी में एक घर में उस वक्त दहशत फैल गई जब वहां रहने वाले लोगों ने घर में लगे स्प्लिट AC (एयर कंडिशनर) की इनडोर यूनिट से कुछ अजीबोगरीब आवाजें सुनीं। इसके बाद जब उन्होंने टेक्निशियन को बुलवाकर जांच करवाई तो अंदर तीन जिंदा सांप होने का पता चला। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने एनिमल रेस्क्यूअर्स को बुलवाकर सांपों को सुरक्षित निकलवाकर उन्हें जंगल में छुड़वा दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी से बचने के लिए ये सांप ड्रेन पाइप या एसी पाइप के लिए बने छेद के जरिए अंदर घुस गए होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों को एसी में सांप होने की जानकारी उस वक्त मिली, जब वो लोग एसी वाले में कमरे में बैठे हुए थे, और उनका ध्यान दीवार पर लगी AC की इनडोर यूनिट पर गया। दरअसल उसके अंदर उन्होंने कुछ हलचल देखी, जिसके बाद परिवार के सदस्य घबरा गए। जब उन्होंने जांच करवाई तो पाया कि इनडोर यूनिट के अंदर एक नहीं, बल्कि तीन सांप छिपे हुए थे।
पता नहीं था, कितना जोखिम भरा होगा यह काम
एक साथ तीन सांपों को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत स्थानीय पशु प्रेमियों से संपर्क किया और उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया। चूंकि सांप अंदर आराम फरमा रहे थे, और तबतक यह भी नहीं पता था कि वह जहरीले हैं या नहीं, इसलिए उन्हें बाहर निकालने का काम बहुत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा नजर आ रहा था।
सांपों को निकालने पहुंचे जीवदया ग्रुप के सदस्य
इसके बाद 'जीवदया' (पशु कल्याण) समूह के सदस्यों को बुलाया गया, जिन्होंने बहुत ही सावधानीपूर्वक AC की इनडोर यूनिट का पैनल खोलकर तीनों सांपों को एक-एक करके सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया। और इसके बाद, इन सांपों को सुरक्षित रूप से मानव बस्ती से दूर एक जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
जहरीले नहीं थे एसी के अंदर बैठे सांप
यह घटना पारडी शहर के रेलवे फालिया इलाके में स्थित घर में हाल ही में सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसी के अंदर से जो सांप मिले वह जहरीले नहीं थे, और 'कॉमन ब्रॉन्जबैक ट्री' प्रजाति के थे। बचाव दल के सदस्यों ने अनुमान लगाते हुए कहा कि ये सांप पानी निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले आउटलेट पाइप के रास्ते AC यूनिट के अंदर घुसे होंगे।
इससे पहले इस साल मार्च के पहले हफ्ते में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब एक AC यूनिट के अंदर इसी प्रजाति के पांच सांप मिले थे। वहीं इससे पहले ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी AC के अंदर सांप मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


