ब्रिक्स समिट को बम से उड़ाने की धमकी, झारखंड के देवघर से दबोचा शख्स

लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद, पीटीआई
share

एसपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात पुलिस के अधिकारी ईमेल के सिलसिले में शुक्रवार रात देवघर पहुंचे और शनिवार को उस शख्स को हिरासत में ले लिया।

ब्रिक्स समिट को बम से उड़ाने की धमकी, झारखंड के देवघर से दबोचा शख्स
ब्रिक्स समिट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में झारखंड के देवघर से दबोचा शख्स

गुजरात पुलिस ने शनिवार को झारखंड के देवघर जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसकी ईमेल आईडी का इस्तेमाल गांधीनगर में सचिवालय को उड़ाने और नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स (BRICS) समिट में धमाका करने की धमकी देने के लिए किया गया था।

उन्होंने बताया कि बिहार के जमुई का रहने वाला यह शख्स टाउन पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया गया। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया, गुजरात पुलिस के अधिकारी ईमेल के सिलसिले में शुक्रवार रात देवघर पहुंचे और शनिवार को उस शख्स को हिरासत में ले लिया।

पुष्कर ने कहा कि उसने अपनी पर्सनल ईमेल आईडी मुख्य आरोपी को बेच दी थी, जिसने कथित तौर पर गुजरात में गांधीनगर सचिवालय की आधिकारिक आईडी पर धमकी भरा ईमेल भेजा था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर ईमेल भेजने वाले व्यक्ति को पहले ही गांधीनगर में गिरफ़्तार किया जा चुका है और गुजरात पुलिस उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर झारखंड पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

गुजरात हाई कोर्ट और सेशन कोर्ट को धमकी मामले में भी कार्रवाई

इससे पहले गुजरात पुलिस ने हाई कोर्ट और सूरत सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल भेजने के आरोप में चेन्नई से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनमें से एक आरोपी पैरोल पर बाहर आने के बाद सुनवाई की कार्यवाही रोकने के लिए यह साजिश रच रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद शहर की साइबर अपराध शाखा और सूरत अपराध शाखा ने ई-मेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करने के बाद चेन्नई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की मदद से 48 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगा लिया।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि 28 साल के सूरत निवासी मोहम्मद अश्फाक अंसारी और उसके साथी 33 साल के राजेश उर्फ राज मुनिया ने कथित तौर पर एक फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और शनिवार दोपहर 11 बजकर 57 मिनट और 11 बजकर 59 मिनट पर गुजरात हाई कोर्ट को दो धमकी भरे ई-मेल भेजे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़ब्रिक्स समिट को बम से उड़ाने की धमकी, झारखंड के देवघर से दबोचा शख्स