गुजरात से 3 लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए बाहर निकाले गए, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

पीटीआई, वडनगर
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि गुजरात सरकार ने 3 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकाला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

गुजरात से 3 लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए बाहर निकाले गए, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि गुजरात सरकार ने राज्य से 3 लाख से अधिक घुसपैठियों को बाहर निकाला है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुजरात के वडनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया कि गुजरात सरकार ने राज्य से 3 लाख से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर बंगाल को बर्बाद करने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी राज्य के विकास में पीएम मोदी के योगदान की तारीफ की।

TMC के शासन ने बंगाल को किया बर्बाद

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के गृहनगर मेहसाणा के वडनगर में 'वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम अधिकारी ने कहा कि वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस के शासन ने उनके राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, बंगाल को जिस स्थिति में पहुंचा दिया गया था, उसे पीएम मोदी के बिना वहां से बाहर निकालना मुश्किल होता।

गुजरात से निकाले गए तीन लाख से अधिक बांग्लादेशी

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने राज्य से तीन लाख से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला है। घुसपैठिये कहां से आए? वे सभी (पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम) ममता बनर्जी के संरक्षण में आए। पश्चिम बंगाल में पूरी 600 किलोमीटर लंबी सीमा को खुला छोड़ दिया गया था। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया।

हमने अपना काम शुरू कर दिया

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पिछली सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति की। लोगों को दुर्गा पूजा मनाने के लिए भी कोर्ट जाना पड़ता था। राम नवमी के जुलूस की इजाजत नहीं दी जाती थी। उन लोगों ने बंगाल को बर्बाद करने का काम किया। BJP ने वादा किया था कि यदि वह सत्ता में आती है तो उसकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बीएसएफ को 45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। हमने अपना काम शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के राष्ट्रवादियों को बचाया

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं गुजरात धरती को नमन करता हूं जिसने भारत माता को एक नेक बेटा दिया, जिसने पश्चिम बंगाल के राष्ट्रवादी, सनातनी लोगों को बचाया। यदि मोदीजी न होते तो पश्चिम बंगाल को उस हालत से बचाना मुश्किल होता जिसमें वह पहुंच गया था। वहीं सीएम भूपेंद्र पटेल ने उन चुनौतियों को याद किया जिनका सामना गुजरात को मोदी के मुख्यमंत्री बनने पर करना पड़ा था - जैसे भूकंप के बाद के हालात, बिजली और पानी की कमी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर। नरेंद्र मोदी ने इन चुनौतियों को मौकों में बदल कर ऐतिहासिक बदलाव लाने का काम किया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात से 3 लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए बाहर निकाले गए, शुभेंदु अधिकारी का दावा