गुजरात बोर्ड परीक्षा के बीच सूरत में 2 छात्रों ने की आत्महत्या, केमिस्ट्री पेपर के बाद उठाया कदम

Mar 03, 2026 01:44 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सूरत
share

गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के दौरान सूरत जिले में दो छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र मूल रूप से महाराष्ट्र के थे और 28 फरवरी को अलग-अलग घटनाओं में यह कदम उठाया। दोनों घटनाओं से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

गुजरात बोर्ड परीक्षा के बीच सूरत में 2 छात्रों ने की आत्महत्या, केमिस्ट्री पेपर के बाद उठाया कदम

गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के दौरान सूरत जिले में दो छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र मूल रूप से महाराष्ट्र के थे और 28 फरवरी को अलग-अलग घटनाओं में यह कदम उठाया। दोनों घटनाओं से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना सूरत जिले के बारडोली क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, बारडोली शुगर को-ऑपरेटिव फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की 20 वर्षीय बेटी खुशी केमिस्ट्री का पेपर देकर शनिवार को घर लौटी थी। शाम के समय, जब परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। माता-पिता के लौटने पर घटना का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बारडोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह खुशी का 12वीं बोर्ड परीक्षा में दूसरा प्रयास था।

दूसरी घटना डिंडोली इलाके में सामने आई। 19 वर्षीय विलास प्रह्लाद पाटिल शनिवार रात अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, वे सोमवार को होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। डिंडोली पुलिस ने बताया कि विलास ने अपनी मां से कहा था कि उनका केमिस्ट्री पेपर अच्छा नहीं गया। सूरत में जारी गुजरात स्टेट एजुकेशन बोर्ड की परीक्षाओं में 1.62 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

परीक्षा का दबाव या असफलता जीवन का अंत नहीं है। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अपनों के लिए आजीवन पीड़ा छोड़ जाने वाला घातक कदम है। एक कठिन पेपर, कम अंक या अस्थायी निराशा आपके पूरे भविष्य को परिभाषित नहीं करते। जीवन अनमोल है और हर संकट का समाधान बातचीत, सहारे और समय से निकल सकता है।

यदि आप या आपका कोई परिचित तनाव, अवसाद या निराशा से जूझ रहा है, तो तुरंत मदद लें। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन किरण (1800-599-0019) पर 24x7 निःशुल्क परामर्श उपलब्ध है। याद रखें, मदद मांगना कमजोरी नहीं, साहस है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।