सूरत के रिसॉर्ट में 2 मिनट तक छटपटाता रहा शख्स, पास तैरते रहे लोग; वीडियो
गुजरात के सूरत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ओलपाड तालुका के एक रिसॉर्ट में 22 साल के शख्स की डूबने से मौत हो गई।

गुजरात के सूरत जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ओलपाड तालुका के एक रिसॉर्ट में 22 साल के शख्स की डूबने से मौत हो गई। मामला तालद गांव के पास स्थित 'अक्षय रिसॉर्ट एंड स्विमिंग पूल' का है जहां पुरुषोत्तम अशोकभाई चौधरी 23 मार्च नहाने के लिए गया था। वहां छलांग लगाने के बाद वह डूबने लगा और बाद में उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान पूल में और भी कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उस वक्त उसकी छटपटाहट पर ध्यान नहीं दिया।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर जब युवक ने पूल में छलांग लगाई, तो कुछ ही देर बाद वह डूबने लगा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज 29 मार्च को सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि डूबता हुआ युवक लगभग दो मिनट तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा और मदद के लिए हाथ-पैर मारता रहा। लेकिन किसी ने भी उस पर ध्यान नहीं दिया।
लोग उसके बेहद करीब तैरते रहे, पर कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। जब युवक बेहोश हो गया, तब उसे बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस के जरिए ओलपाड सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना ने केवल रिसॉर्ट प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और लाइफगार्ड की तैनाती पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसी के साथ अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि डूबता हुआ शख्स जोर-जोर से चिल्लाएगा, जबकि असलियत में डूबने की प्रक्रिया शांत भी हो सकती है, जैसा कि इस मामले में हुआ।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


