Hindi Newsगुजरात न्यूज़Surat man falls from 10th floor in sleep rescued after getting stuck on 8th floor window
10वीं मंजिल से गिरा और 8वीं मंजिल पर एक घंटे तक उलटा झूलता रहा; बच गई जान

10वीं मंजिल से गिरा और 8वीं मंजिल पर एक घंटे तक उलटा झूलता रहा; बच गई जान

संक्षेप:

जाको राखे साइयां...; गुजरात में यह कहावत एक फिर चरितार्थ हुई। एक आदमी नींद में एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिर गया, लेकिन 8वीं मंजिल की खिड़की में फंस गया। करीब एक घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हवा में झूलते इस आदमी को बचा लिया गया।

Dec 25, 2025 03:50 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, सूरत
share Share
Follow Us on

जाको राखे साइयां...; गुजरात में यह कहावत एक फिर चरितार्थ हुई। एक आदमी नींद में एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिर गया, लेकिन 8वीं मंजिल की खिड़की में फंस गया। करीब एक घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हवा में झूलते इस आदमी को बचा लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुजरात के सूरत के जहांगीराबाद इलाके में टाइम्स गैलेक्सी बिल्डिंग में एक आदमी नींद में 10वीं मंजिल से गिर गया। हालांकि, वह 8वीं मंजिल की खिड़की में फंस गया, जिसके बाद उसे बचा लिया गया।

गुरुवार को 57 साल का एक आदमी अपने 10वीं मंजिल के फ्लैट से नींद में फिसल गया। उसके बाद नीचे गिरते हुए वह आठवीं मंजिल की खिड़की के बाहर लगी लोहे के एंगल में फंस गया। अधिकारियों ने बताया कि नितिन आदिया नामक यह आदमी एक घंटे तक दर्द से कराहते हुए उलटा लटका रहा, जिसके बाद उसे बचाया गया। उसके रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आदिया सूरत के जहांगीराबाद इलाके में टाइम्स गैलेक्सी बिल्डिंग स्थित अपने फ्लैट की खिड़की के पास सो रहा था। तभी वह गलती से गिर गया। उन्होंने बताया कि दो मंजिल नीचे एक खिड़की के बाहर लगी लोहे की ग्रिल में फंसने के कारण आदिया बच गया।

सुबह करीब 8 बजे आपातकालीन सूचना मिलने पर जहांगीरपुरा, पालनपुर और अडाजन के दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि दसवीं मंजिल से रस्सियों और बेल्टों की मदद से उस आदमी को आठवीं मंजिल की सामने वाली खिड़की से सुरक्षित अंदर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव के तुरंत बाद आदिया को एम्बुलेंस से गुरुकृपा अस्पताल ले जाया गया।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।