सूरत में बिना आदेश क्यों गिराई गई 80 झुग्गियां? नगर निगम के पांच अधिकारी सस्पेंड
सूरत नगर निगम इस मामले में किसी भी भूमकि से इनकार कर दिया है। वहीं जांच प्रभावित ना हो, इसके लिए पांच अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

गुजरात के सूरत नगर निगम (एसएमसी) के पांच अधिकारियों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया गया है। मई में नासिरनगर इलाके में लगभग 80 झुग्गियों को 'रहस्यमय' तरीके से गिराए जाने के मामले में इन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर निकाय के उस दावे के कुछ दिनों बाद की गई है जिसमें कहा गया है कि अभियान में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।
आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय जांच
एसएमसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 30 मई को की गई तोड़-फोड़ की जांच करने वाली एक आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय जांच शुरू की गई है।इसमें कहा गया है कि अधिशासी अभियंता सुजलकुमार प्रजापति और जयांग जीवन रामजीवाला, उप अभियंता अर्पण परमार, सहायक अभियंता मोनिक गढ़िया और कनिष्ठ अभियंता नरेशकुमार गलचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके।
एसएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष राजन पटेल ने कहा था कि शुरुआती जांच से पता चला है कि नगर निकाय के अधिकारी सड़क की सीमा तय करने के लिए ही उस जगह पर गए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर उस बिल्डिंग बनाने वाले के फायदे के लिए की गई, जिसकी उस जमीन में दिलचस्पी थी। भाजपा ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
जांच समिति के नतीजों का नहीं हुआ खुलासा
वहीं नगर निकाय ने जांच समिति के नतीजों का खुलासा नहीं किया और न ही तोड़-फोड़ की कार्रवाई में निलंबित किए गए अधिकारियों की कथित भूमिका के बारे में कोई जानकारी दी।नासिरनगर में लगभग 80 झुग्गियों को गिराए जाने से विवाद शुरू हो गया है। एसएमसी ने इसमें किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया और मीडिया में आई खबरों के बाद जांच के आदेश दिए।
एक निवासी ने भी तोड़-फोड़ की कार्रवाई को चुनौती देते हुए गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया था और दावा किया कि उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद असलम साइकिलवाला ने आरोप लगाया था कि तोड़े गए ज्यादा घर 40 से 50 साल पुराने थे और उनके मालिक SMC को प्रॉपर्टी टैक्स भर रहे थे।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


