सड़क पर गिरे करोड़ों के हीरे, सूरत में मैसेज वायरल होने के बाद खोजने को उमड़े लोग- VIDEO
सूरत में एक मैसेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, किसी ने मैसेज वायरल किया कि एक करोबारी के करोड़ों के हीरे सड़क पर कहीं गिर गए हैं। फिर क्या था लोगों का हुजूम हीरों की तलाश में उमड़ पड़ा...

गुजरात के सूरत शहर में एक मैसेज वायरल होने के बाद लोगों के बीच खलबली मच गई। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज वायरल हुआ कि सूरत में हीरे के कारोबार के लिए चर्चित मिनी बाजार वराचा क्षेत्र में किसी व्यापारी के करोड़ों रुपये के हीरे गलती से सड़क पर गिर गए हैं। फिर क्या था बड़ी संख्या में लोग सड़क पर हीरे तलाशते नजर आए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वराचा इलाके की एक सड़क पर लोग इकट्ठा होकर हीरे तलाश रहे हैं।
अहमदाबाद मिरर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सूरत में यह मैसेज जैसे ही वायरल हुआ कि हीरे की खरीद-बिक्री के लिए चर्चित वराचा बाजार में सड़क पर एक शख्स के हीरों की पोटली गलती से गिर गई है, लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। लोग इकट्ठा होकर हीरों की तलाश में जुट गए। वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि लोग किसी गुम चीज की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने बाजार की सड़क से धूल भी जमा कर ली और उसमें से नजरें गड़ाकर हीरे खोजते नजर आए।
यह भी कहा जा रहा है कि कुछ लोग कुछ हीरे ढूंढने में भी कामयाब भी रहे, लेकिन वे अमेरिकी हीरे निकले।सड़क पर हीरे की तलाश करने वालों में से एक शख्स अरविंद पनसेरिया ने कहा कि एक आदमी को हीरा मिला लेकिन वह डुप्लिकेट निकला। दरअसल वह अमेरिकी हीरा था जिसका उपयोग नकली आभूषण या साड़ी के काम में किया जाता है। पूरी घटना को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने कोई बड़ी शरारत की है। लोग इसे समझ नहीं पाए और हीरे खोजने में जुट गए। घटना 24 सितंबर की बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


