गुजरात: रुपाणी के MLA का दावा- भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं होता है कोरोना, कारण भी बताए

भाषा, राजकोट।
Follow us on Google News
share

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के एक विधायक ने दावा किया है कि उनकी पार्टी यानी बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता को कोरोना नहीं हुआ है। उन्होंने इसके कारण भी बताए...

vijay rupani mla govind patel claims that bjp workers did not tested covid positive also give reason

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के एक विधायक ने दावा किया है कि उनकी पार्टी यानी बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता को कोरोना नहीं हुआ है। उन्होंने इसके कारण भी बताए हैं। भाजपा विधायक गोविंद पटेल का दावा है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होते।

राजकोट (दक्षिण) से विधायक गोविंद पटेल से मीडिया ने एक सवाल किया कि क्या चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जाना संक्रमण के मामले बढ़ने का कारण है? इसके जवाब में पटेल ने कहा, ''जो कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होता। भाजपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हैं, इसी लिए एक भी कार्यकर्ता संक्रमित नहीं हुआ है।''

सीएम रुपाणी सहित कई विधायक हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने स्थानीय निकाय चुनावों की प्रचार मुहिम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी संक्रमित पाए गए थे। उनके अलावा, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल और कई विधायकों समेत सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता अलग-अलग समय पर संक्रमित पाए गए। वडोदरा से भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात में कोरोना ने किया होली का रंग फीका, सिर्फ होलिका दहन की होगी इजाजत

इस बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस बातों को खारिज किया कि स्थानीय निकाय चुनाव और अहमदाबाद में टेस्ट एवं टी-20 मैचों का आयोजन कोविड-19 के मामले बढ़ने का मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा, ''संविधान के तहत आवश्यकता के अनुसार चुनाव कराए गए। क्रिकेट मैच केवल अहमदाबाद में आयोजित हुए। महाराष्ट्र में कोई क्रिकेट मैच या चुनाव नहीं था, लेकिन देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में से सर्वाधिक मामले- करीब 50 प्रतिशत मामले- महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हाल में आई बढ़ोतरी को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता, लेकिन यह वास्तविकता है कि संक्रमण से निपटने के लिए नियमों का पालन और महामारी को काबू करना लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़भाजपा MLA का दावा- मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नहीं होता कोरोना, कारण भी बताए