महिला ने अधेड़ से कहा, शारीरिक सुख भोगने के लिए इस नंबर पर करना फोन, फिर...

Oct 30, 2020 05:31 pm ISTArun Binjola एजेंसी , सूरत
share

गुजरात के सूरत के पूणा इलाके में अधेड़ और उसके दोस्त को अनजान महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया। दोनों को हनी ट्रैप में फंसाते हुए महिला और उसके गिरोह के लोग दो लाख रुपए वसूल लिए। घटना की...

 महिला ने अधेड़ से कहा, शारीरिक सुख भोगने के लिए इस नंबर पर करना फोन, फिर...

गुजरात के सूरत के पूणा इलाके में अधेड़ और उसके दोस्त को अनजान महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया। दोनों को हनी ट्रैप में फंसाते हुए महिला और उसके गिरोह के लोग दो लाख रुपए वसूल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूणा पुलिस ने बताया कि वराछा में रहने वाले 51 वर्षीय सुरेश (बदला हुआ नाम) साड़ी पर लेसपट्‌टी लगाने का कारोबार करते हैं। 22 अक्टूबर को सब्जी मार्केट में एक अनजान महिला मिली। महिला ने मुस्कुराते हुए अपना नाम रेखा बताते हुए फोन नंबर दिया। रेखा ने सुरेश से कहा कि महिलाओं के साथ शारीरिक सुख भोगने के लिए इस नंबर पर फोन कर सकते हो। 

24 अक्टूबर को सुरेश का एक दोस्त भावनगर से आया। उसने शारीरिक सुख भोगने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद सुरेश ने रेखा को फोन किया। रेखा ने सुरेश और उसके दोस्त को पूणा गांव में स्थित अर्पण अपार्टमेंट के कमरा नंबर 201 में बुलाया। सुरेश वहां पहुंचा तो कमरे में दो और महिलाएं थी। रेखा ने सुरेश से एडवांस में 1000 रुपए लिया। कमरे में जो महिलाएं थी, वो पहले से ही अर्धनग्न हालत में थी। एक महिला सुरेश के दोस्त के साथ चिपककर अश्लील हरकतें करने लगी, तभी चार लोग अचानक कमरे में घुस गए और खुद को पुलिस बताने लगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम से फोन आया है कि यहां सेक्स रैकेट चलता है। इसके बाद चारों ने सुरेश और उसके दोस्त को पीटते हुए हड़कड़ी पहना दी। चारों के पास लाठी भी थी।

घटना के दो दिन बाद सुरेश ने पूणा थाने के इंस्पेक्टर बीयू गड़रिया को बताया। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर नकली चार पुलिसकर्मी, रेखा और अन्य दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने विजय पुत्र मेहुर लुणी निवासी-मधुवन सोसाइटी, कापोद्रा और अमित पुत्र मनसुख ठक्कर निवासी शिवरंजनी अपार्टमेंट, बूटभवानी, पूणा गांव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपनी पहचान कांस्टेबल अमित और विजय के रूप में दी। 

रेखा ने कहा कि साहब! मामले को यहीं खत्म कर देते हैं। अमित ने 6 लाख में मामले को रफा-दफा करने की बात की। सुरेश के पैरवी करने पर मामला 2 लाख में तय हुआ। सुरेश 45 हजार देकर और पैसे लेने घर चला गया। आरोपियों ने कहा कि जब तक रुपए लेकर नहीं आओगे तब तक तुम्हारे दोस्त को पीटते रहेंगे। सुरेश ने बताया कि 1.55 लाख रुपए देने पर आरोपियों ने उसके दोस्त को छोड़ दिया।

Arun Binjola

लेखक के बारे में

Arun Binjola

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।