फोटो गैलरी

Hindi News गुजरातपीएम मोदी ने इन नदियों के बीच की थी सी-प्लेन सेवा की शुरुआत; हुई बंद, क्या था कारण?

पीएम मोदी ने इन नदियों के बीच की थी सी-प्लेन सेवा की शुरुआत; हुई बंद, क्या था कारण?

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सी-प्लेन सेवा योजना अब बंद हो गई है। दरअसल 31 अक्टूबर, 2020 में देश की पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत हुई थी।इस सेवा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

पीएम मोदी ने इन नदियों के बीच की थी सी-प्लेन सेवा की शुरुआत; हुई बंद, क्या था कारण?
Mohammad Azamलाइव हिंदुस्तान,अहमदाबादSat, 18 Mar 2023 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सी-प्लेन सेवा योजना अब बंद हो गई है। दरअसल 31 अक्टूबर, 2020 में देश की पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत हुई थी। इस सेवा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। ये सी-प्लेन सेवा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक चलती थी। हालांकि अपने शुरुआत के कुछ ही दिनों के बाद अब पीएम मोदी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना बंद हो गई है।

कब हुई थी शुरुआत? 
31 अक्टूबर, 2020 का दिन गुजरात और देश के इतिहास में दर्ज हुआ था जिस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की साबरमती और नर्मदा नदियों के बीच सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि, इस महत्वाकांक्षी योजना ने अब दम तोड़ दिया है, क्योंकि 2020 में शुरू हुई यह योजना 2 साल के भीतर ही बंद हो गई है। 

कांग्रेस ने पूछा था सवाल
इस मामले पर कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवानिया ने विधानसभा में गुजरात सरकार से सवाल पूछा था जिसका लिखित में जवाब देते हुए गुजरात सरकार ने स्वीकार किया कि सी-प्लेन सेवा को बंद कर दिया गया है। दरअसल सी-प्लेन की शुरुआत से ही उसमें अड़चनें आनी शुरू हो गई थीं। कुछ-कुछ दिनों के बाद यह प्लेन सेवा बार-बार बाधित हो रही थी। जिसके बाद सरकार ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।

क्या था बंद होने का कारण?
कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवानिया ने विधानसभा में सवाल किया था कि जिसका जवाब देते हुए सरकार ने स्वीकार किया कि यह प्लेन सेवा वित्तीय समस्याओं के कारण बंद करनी पड़ी। इस प्लेन सेवा के बंद होने के बाद एक सवाल मन में आ रहा है कि जिस योजना की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की वो इतने कम समय में बंद कैसे हो सकती है? मिली जानकारी के अनुसार, इस सी-प्लेन सेवा के लिए साबरमती और नर्मदा नदी पर बनाए गए दोनों ही टर्मिनल भी काफी खराब हो गई है।

खुद प्रधानमंत्री हुए थे सवार
इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सी-प्लेन में बैठकर की थी। 31 अक्टूबर, 2020 को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इस योजना की शुरुआत की गई थी। हालांकि यह योजना अब बंद की जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें