अहमदाबाद के डाकघर में पड़ा छापा, 37 पार्सल पैकेटों में से 1,70,10,510 रुपये का हाइब्रिड गांजा बरामद
गुजरात में अहमदाबाद फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पार्सलों के अंदर से 1.70 करोड़ रुपये कीमत का हाइब्रिड गांजा बरामद किया गया है। साइबर क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गुजरात में अहमदाबाद फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पार्सलों के अंदर से 1.70 करोड़ रुपये कीमत का हाइब्रिड गांजा बरामद किया गया है। अहमदाबाद सिटी साइबर क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गुजरात पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अहमदाबाद में एक विदेशी डाकघर अनुभाग से खिलौनों और महिलाओं के जूतों में छिपाकर रखे गए हाई क्वालिटी के गांजे से भरे पार्सल के पैकेट बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से इसका संकेत मिला है कि इस गांजे की खरीद डार्क वेब से की गई हो और यह संभावित तौर पर विदेश से जुड़ा हो सकता है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात 37 पैकेट में भरा 5.670 किलोग्राम हाई क्वालिटी का गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 1.70 करोड़ रुपये है।
अधिकारियों ने कहा कि साइबर क्राइम ब्रांच और कस्टम विभाग ने इन पैकेट को 'डिलीवरी' के लिए भेजे जाने से पहले ही जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों द्वारा विदेश से प्रतिबंधित सामान खरीदने के लिए इंटरनेट और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने के संबंध में सूचना मिलने के बाद साइबर अपराध और कस्टम विभाग के एक जॉइंट टीम ने निगरानी शुरू कर दी थी।
साइबर क्राइम ब्रांच ने 37 संदिग्ध पार्सल का पता लगाया गया
साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा, "हाई क्वालिटी के गांजे के कुल 37 संदिग्ध पार्सल का पता लगाया गया, जिसका वजन 5.670 किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1,70,10,510 रुपये है।"
बयान में कहा गया है कि यह प्रतिबंधित सामग्री बच्चों के खिलौनों और महिलाओं के जूतों में छिपाकर रखी गई थी।इसमें कहा गया कि एनडीपीएस एक्ट तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है तथा आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


