फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ गुजरातमोरबी ब्रिज हादसा: कोर्ट ने सात आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, ओरेव ग्रुप के दोनों मैनेजर को नहीं मिली राहत

मोरबी ब्रिज हादसा: कोर्ट ने सात आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, ओरेव ग्रुप के दोनों मैनेजर को नहीं मिली राहत

गुजरात की एक अदालत ने मोरबी हादसा मामले में गिरफ्तार सात लोगों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने ओरेवा ग्रुप के दोनों मैनेजर को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है।

मोरबी ब्रिज हादसा: कोर्ट ने सात आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, ओरेव ग्रुप के दोनों मैनेजर को नहीं मिली राहत
Devesh Mishraपीटीआई,मोरबीSat, 04 Feb 2023 05:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मोरबी ब्रिज हादसे की घटना से पूरा देश दहल गया था। केबल पुल टूटने से 135 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात की एक अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सात लोगों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने ओरेवा ग्रुप के दोनों मैनेजर को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है।

बीते दिनों मोरबी ब्रिज हादसे में ओरेवा ग्रुप के प्रमोटर जयसुख पटेल ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पिछले हफ्ते मोरबी पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ओरेवा ग्रुप के प्रमोटर समेत ओरेवा के दो मैनेजर, दो टिकट बुकिंग क्लर्क, तीन सुरक्षा गार्ड और दो उप-ठेकेदार शामिल हैं। कोर्ट ने आज इनमें से सात आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।   

ओरेवा ग्रुप के मैनेजर सहित सभी 10 आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 336 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला कार्य), 337 (किसी को चोट पहुंचाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस हादसे में पुल टूटने से 135 लोगों की जान चली गई थी।   

मालूम हो कि मोरबी ब्रिज टूटने से पूरे देश के लोग दहल गए थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस केबल ब्रिज की मरम्मत का ठेका ओरेवा ग्रुप को दिया गया था। पुल टूटने के बाद ओरेवा ग्रुप जांच के घेरे में आ गई है। इस ग्रुप को ब्रिज मरम्मत का कोई अनुभव नहीं था। ओरेवा ग्रुप केवल CFL बल्ब, ई-बाइक, आदि बनाने का काम करती थी। बावजूद इस ग्रुप को पुल की मरम्मत का ठेका दिया गया। इस ग्रुप के प्रमोटर जयसुख पटेल ने बीते दिनों आत्मसमर्पण कर दिया था। बाकी इस ग्रुप के दो मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अबतक कुल 10 गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट ने आज 7 आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।