गुजरात में कोरोना ने किया होली का रंग फीका, सिर्फ होलिका दहन की होगी इजाजत

एजेंसी, अहमदाबाद।
Follow us on Google News
share

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने फिर लोगों के साथ-साथ सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। धीरे-धीरे ही सही पाबंदियां लगाई जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि गुजरात सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण होली...

on holi the colorful connoisseurs and cannabis sellers will have a corona test in bareilly

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने फिर लोगों के साथ-साथ सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। धीरे-धीरे ही सही पाबंदियां लगाई जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि गुजरात सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण होली के अवसर पर समारोह आयोजित करने की इजाजत नहीं दी है। हालांकि सीमित संख्या में लोगों के साथ होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन जरूर किया जा सकेगा। आपको बता दें कि देश में होली 29 मार्च को है और होलिका दहन 28 मार्च को होगा।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि आवासीय सोसाइटियों तथा गांवों में सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी के साथ सरकार होलिका दहन की इजाजत देगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़ में एक दूसरे पर रंग डालने की अनुमति नहीं होगी।

पटेल ने कहा, ''इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मुझे विश्वास है कि गुजरात के लोग नियमों का पालन करेंगे और होली नहीं खेलेंगे।''

गुजरात में सक्रिय मामले 590 बढ़कर 6737 हो गये हैं तथा अभी तक 4443 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 274249 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। मध्य प्रदेश में 735 सक्रिय मामले बढ़कर 7344 हो गये हैं तथा अब तक 263158 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3903 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात में कोरोना ने किया होली का रंग फीका, सिर्फ होलिका दहन की होगी इजाजत