गुजरात के पाटन में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, सांप्रदायिक झड़पों में कई घायल

By Krishna Bihari Singh पीटीआई, पाटन

गुजरात के पाटन में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। सांप्रदायिक झड़पों में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा और हत्या की कोशिश जैसी धाराएं लगाई हैं। पढ़ें यह रिपोर्ट...

stone pelting

गुजरात के पाटन जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल हो गया। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई सांप्रदायिक झड़पों में कई लोग घायल हो गए। इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने उस सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री का खुलासा नहीं किया है जिसके कारण 16 जुलाई की रात बालिसाना शहर में झड़प हुई। वहीं सूत्रों ने बताया कि यह सोशल मीडिया पोस्ट बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बारे में किया गया था।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों पर दंगा, हमला और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। बलीसाना थाने के निरीक्षक जेएस चौधरी ने बताया कि पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक पक्ष के आठ व्यक्ति सोमवार को गिरफ्तार किए गए थे, जबकि दूसरे पक्ष के कृष पटेल समेत दो लोग मंगलवार को गिरफ्तार किए गए। जेएस चौधरी ने कहा कि 10 आरोपियों के खिलाफ दंगा, हमला और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस जांच के सिलसिले में कुछ गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को बलीसाना के मस्जिद चौक इलाके में ले गई, जहां यह घटना घटी थी। पुलिस की इस कवायद (जिसे अपराध का नाट्यरूपांतरण कहा गया) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस उपाधीक्षक के के पांड्या के मुताबिक, कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है।

आरिफ शेख की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक कृष पटेल और निमेष पटेल ने उन पर और उनके चाचा इलियास शेख पर हमला किया जबकि एक युवक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस युवक और इलियास शेख के बीच पहले ही समझौता हो चुका था। 

आरिफ ने आरोप लगाया कि दोनों ने इलियास पर लोहे की छड़ से हमला किया और उन पर पथराव भी फेंके। जवाबी शिकायत में, मीतकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक की ओर से अपलोड की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आरिफ और इलियास समेत 35 लोगों के समूह ने मस्जिद चौक पर उन पर और उनके पांच दोस्तों पर जान से मारने के इरादे से पाइप, तलवार और डंडे से हमला किया।

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।