फोटो गैलरी

Hindi News गुजरातघरवालों का देखा नहीं आया पसंद तो 22 साल की नर्स ने अस्पताल में लगा ली फांसी, स्टोर रूम में मिली लाश

घरवालों का देखा नहीं आया पसंद तो 22 साल की नर्स ने अस्पताल में लगा ली फांसी, स्टोर रूम में मिली लाश

गुजरात में एक 22 साल की नर्स ने अस्पताल में ही फांसी लगाकर अपनी जान देदी। नर्स के घरवालों ने उसके लिए एक लड़का ढूंढा था जो उसे पसंद नहीं था और इसी बात से परेशान होकर उसने अपनी जान ले ली। 22 वर्षीय...

घरवालों का देखा नहीं आया पसंद तो 22 साल की नर्स ने अस्पताल में लगा ली फांसी, स्टोर रूम में मिली लाश
लाइव हिन्दुस्तान,गुजरातTue, 19 Oct 2021 11:16 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में एक 22 साल की नर्स ने अस्पताल में ही फांसी लगाकर अपनी जान देदी। नर्स के घरवालों ने उसके लिए एक लड़का ढूंढा था जो उसे पसंद नहीं था और इसी बात से परेशान होकर उसने अपनी जान ले ली। 22 वर्षीय नर्स की लाश अस्पताल के स्टोररूम के अंदर लटकी हुई मिली। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी के लिए लड़का देखा था जो उसे पसंद नहीं था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

 नर्स का नाम अमी मकवाना था उसने डेढ़ महीने पहले ही सरकारी अस्पताल में नर्स का काम करना शुरू किया था। पुलिस ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने मकवाना को अस्पताल की इमारत की सातवीं मंजिल पर एक स्टोररूम में पंखे से बंधी रस्सी से लटका पाया।

पुलिस ने बताया, "अस्पताल के लोग स्टोर रूम को स्टाप रूम की तरह भी इस्तेमाल करते थे. अंदर एक वॉशरूम है और वहां कुछ कुर्सियां भी रखी गई हैं। रविवार को लगभग 8.30 बजे जब गार्ड कमरे में गया तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने अस्पताल प्रशासन को इस बारे में बताया जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा कि नर्स का शव लटका हुआ है।"

पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया जिसमें लिखा था कि उसके परिवार ने उसके लिए एक लड़का ढूंढ लिया था लेकिन वह उस आदमी से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए, वह अपना जीवन खत्म कर रही थी, ” घरवालों ने बताया कि वह इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह एक सरकारी भर्ती परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें