फोटो गैलरी

Hindi News गुजरातगुजरात निकाय चुनाव में बिगड़ी कांग्रेस की 'सूरत', दिग्गजों की हार के बाद अब इस्तीफों का दौर

गुजरात निकाय चुनाव में बिगड़ी कांग्रेस की 'सूरत', दिग्गजों की हार के बाद अब इस्तीफों का दौर

गुजरात में हुए चुनावों में करारी शिकस्त झेलने वाले कांग्रेस की सूरत बदहाल सी हो गई है। कई-कई जगहों पर तो पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो गया है। साथ ही राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता तक अपनी सीट न बचा...

गुजरात निकाय चुनाव में बिगड़ी कांग्रेस की 'सूरत', दिग्गजों की हार के बाद अब इस्तीफों का दौर
पेबल टीम,सूरत।Wed, 24 Feb 2021 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में हुए चुनावों में करारी शिकस्त झेलने वाले कांग्रेस की सूरत बदहाल सी हो गई है। कई-कई जगहों पर तो पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो गया है। साथ ही राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता तक अपनी सीट न बचा पाए और किनारे लग गए। अब इसका गुस्सा कार्यकर्ताओं में भी दिख रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता हार के बाद इतनी बुरी तरह झल्ला गए कि उन्होंने प्रमुख नेताओं का पुतला तो जलाया ही साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ भी कर दी। 

कांग्रेस की शर्मनाक हार में बड़े नेताओं का नाम शामिल है। जिनमें सतीश पटेल, प्रफुल तोगड़िया, दिनेश काछडिया, भावेश रबारी, धनसुख राजपूत, असलम साइकलवाला, भूपेंद्र सोलंकी, भारती तिवारी, सफी जरीवाला, नीलेश कुंभाणी शामिल है। ये नाम कहां तक गिनाएं जाए।

अब नौबत यहां तक आ गई हो कि सूरत शहर प्रमुख बाबू रायका के बेटे ऋषिन रायका और भतीजे शैलेश रायका भी धराशायी हो गए। तो दूसरी तरफ, इस शर्मनाक हार से दुखी होकर कांग्रेस शहर प्रमुख बाबू रायका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि, मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। साथ ही जनता के आदेश का पूरे निष्ठा से सम्मान करता हूं। 

कांग्रेस की करारी शिकस्त से नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर प्रमुख बाबू रायका सहित कई प्रमुख नेताओं का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। कार्यकर्ताओं ने शहर प्रमुख बाबू रायका, तुषार चौधरी और कादिर पीरजादा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इनकी ही अगुवाई में टिकट बांटे गए थे और इन्होने टिकट भाजपा को बेच दिए गए। तो वहीं कई नेता हार की कारणों में पार्टी संगठन में आतंरिक कलह को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें