गुजरात में कोरोना संक्रमण के 410 नए मामले सामने आए, अब तक 4300 से अधिक लोगों की मौत

भाषा, अहमदाबाद
Follow us on Google News
share

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 410 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,59,097 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक...

ahmedabad coronavirus  security personnel wearing protective gear patrol a street in ahmedabad  pti

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 410 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,59,097 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संक्रमण से एक और रोगी की मौत के बाद राज्य में मृतकों की कुल संख्या 4,376 हो गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिनभर में अस्पतालों से 704 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिसके साथ ही गुजरात में संक्रमण स् उबर चुके लोगों की कुल संख्या 2,50,056 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,665 है।

दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि टीकाकरण रफ्तार के लिहाज से भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे दिग्गज देशों को पीछे छोड़ दिया है। देशभर में सिर्फ छह दिनों के भीतर 10 लाख लोगों को कोरोना टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि 10 लाख का आंकड़ा पार करने में ब्रिटेन को 18 दिन और अमेरिका को 10 दिन का समय लगा था।

मंत्रालय के अनुसार देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक करीब 16 लाख लोगों को टीके लग चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि 24 जनवरी सुबह आठ बजे तक करीब 16 लाख (15,82,201) लाभार्थियों को टीके लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश भर में 3,512 सत्रों में करीब दो लाख (1,91,609) लोगों को टीके लगे। वहीं अब तक टीकाकरण के लिए 27,920 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 'जांच-संपर्क' का पता-इलाज की रणनीति सफल रही है और देश में नए मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। देश में अभी 1,84,408 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 15,948 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद इलाज कर रहे मरीजों की संख्या में इस अवधि में सीधे तौर पर 1,254 मरीजों की कमी हुई।

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात में कोरोना के 410 नए मामले, अब तक 4300 से अधिक लोगों की मौत