फोटो गैलरी

Hindi News गुजरातगुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोरोना को दी मात, विक्ट्री साइन दिखाते हुए अस्पताल से निकले बाहर

गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोरोना को दी मात, विक्ट्री साइन दिखाते हुए अस्पताल से निकले बाहर

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद आज उनको अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। विजय रुपाणी की 15 फरवरी को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।...

गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोरोना को दी मात, विक्ट्री साइन दिखाते हुए अस्पताल से निकले बाहर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 21 Feb 2021 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद आज उनको अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। विजय रुपाणी की 15 फरवरी को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना संक्रमित होने से एक दिन पहले विजय रुपाणी वड़ोदार में निकाय चुनाव के लिए एक सभा के दौरान मंच पर ही चक्कर खाकर गिर गए थे। 

जिसके बाद आनन-फानन में विजय रुपाणी को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाज विजय रुपाणी के सभी टेस्ट नॉर्मल आए थे। जिसके बाद कोरोना टेस्ट हुआ तो उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से वे अस्पताल में ही भर्ती और उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि, अब वे ठीक है और आज अस्पताल ने छुट्टी मिल गई है।

रैली के दौरान विजय रुपाणी के चक्कर खाकर गिरने को लेकर यूएन मेहता अस्पताल के डॉक्टर आरके पटेल ने कहा था कि मुख्यमंत्री थकान और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए थे। हमने उनकी सभी जांच की और सभी रिपोर्ट सामान्य आई है। 

बता दें कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के विभिन्न वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिसके तुरंत बाद लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में दिखाई दिए। मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें