फोटो गैलरी

Hindi News गुजरात'ब्राह्मण संस्कारों' वाले बयान के बाद भाजपा विधायक ने दी सफाई, कहा; गलत तरीकों से उनका बयान दिखाया गया

'ब्राह्मण संस्कारों' वाले बयान के बाद भाजपा विधायक ने दी सफाई, कहा; गलत तरीकों से उनका बयान दिखाया गया

भाजपा विधायक सीके राउलजी ने ट्वीट कर कहा है कि बलात्कारियों का जाति से कोई लेना-देना नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।

'ब्राह्मण संस्कारों' वाले बयान के बाद  भाजपा विधायक ने दी सफाई, कहा; गलत तरीकों से उनका बयान दिखाया गया
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,गोधराFri, 19 Aug 2022 02:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाजपा विधायक सीके राउलजी ने ट्वीट कर कहा है कि बलात्कारियों का जाति से कोई लेना-देना नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। वो अपने ट्वीट में कहते हैं कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए और जो दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला
गुजरात के भाजपा विधायक सीके राउलजी ने कहा है कि बिलकिस बानो मामले में 11 बलात्कारी अच्छे संस्कार वाले ब्राह्मण हैं और किसी ने गलत इरादे से उन्हें दंडित किया होगा। सनद रहे कि सीके राउलजी उन दो भाजपा नेताओं में से एक थे जो 11 दोषी बलात्कारियों को छूट देने वाली समीक्षा पैनल का हिस्सा थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सीके राउलजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोजो स्टोरी नाम के एक यूट्यूब चैनल में सीके राउलजी ने बलात्कारियों को लेकर बयान दिया था जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। उस वीडियो में सीके राउलजी बलात्कारियों के बारे में पत्रकार से कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने कोई अपराध किया है या नहीं। लेकिन अपराध करने का कुछ इरादा होना चाहिए।

वो वीडियो में आगे कहते हैं कि बलात्कारी ब्राह्मण थे। ब्राह्मण अपने संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। किसी ने गलत इरादे से उन्हें सजा दे दी होगी। वो आगे कहते हैं कि उन लोगों का जेल में भी आचरण अच्छा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें