फोटो गैलरी

Hindi News गुजरातगुजरात: 11 साल की कथाकार भाविका ने रामकथा कर मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख

गुजरात: 11 साल की कथाकार भाविका ने रामकथा कर मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख

यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में धनसंग्रह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए लोग देश के प्रत्येक राज्य में अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार धनराशि दे रहे हैं। अब इसी कड़ी...

गुजरात: 11 साल की कथाकार भाविका ने रामकथा कर मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख
हिन्दुस्तान ,सूरतThu, 11 Feb 2021 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में धनसंग्रह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए लोग देश के प्रत्येक राज्य में अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार धनराशि दे रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक बेहद ही अचंभित कर देने वाला नाम जुड़ गया है। दरअसल सूरत की कक्षा 6 की एक छात्रा ने शहर में लोगों के बीच धर्म के विस्तार और आध्यात्म की संरचना को और विकसित करने के लिए रामकथा की। इसके बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए 50 लाख की धनराशि एकत्र की है। सिर्फ 11 साल की छात्रा की इस कथा की काफी चर्चा हो रही है। 

कथाकार भाविका अब तक 4 रामकथा कर चुकी हैं। इनके जरिए उन्होंने करीब 50 लाख रुपए जमा कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह धन वह राम मंदिर निधि कोष में जमा भी करा चुकी हैं। साथ ही वे लोगों को मदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा के अनुरूप दान करने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि, भाविका ने लॉकडाउन में ही राम मंदिर के लिए पैसे जुटाने का प्रण कर लिया था। 

इसके लिए उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रामायण व भगवद गीता का अध्ययन किया और अब रामकथा कर पैसे जुटा रही हैं।भाविका कहती हैं कि जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक वह धनराशि एकत्र करने का प्रयत्न जारी रखेगी। 11 वर्षीय बाल व्यास भाविका ने कहा कि, राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर है। भारत की आत्मा भगवान राम में बसती है। आज ऐसी स्थिति में जहां सामाजिक संरचना बिखरती जा रही है तो ऐसे में केवल रामायण ही हमें सही दिशा दिखा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें