
पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, गुजरात ATS ने दबोचा; एक सेना में रह चुका सूबेदार
गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले महिला समेत दो लोगों को दबोचा है। आरोपियों की गिरफ्तारी गोवा और दमन से हुई है।
गुजरात में एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर संवेदनशील इलाकों की जानकारी इकट्ठा कर पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। ATS ने यह कार्रवाई गोवा और दमन में एक साथ की गई ऑपरेशन के दौरान की। आरोपियों में एक सेना में सूबेदार रह चुका है।
जांच में सामने आया है कि गोवा से पकड़ी गई महिला की पहचान रश्मिन रविंद्र पाल और दमन से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान एके सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में दोनों पर पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में रहने और उनसे निर्देश लेकर खुफिया सूचनाएं भेजने का आरोप लगा है।
आरोपियों में एक सेना में सूबेदार
ATS अधिकारियों के अनुसार, एके सिंह भारतीय सेना में सूबेदार रह चुका है। उसके सैन्य अनुभव के कारण संवेदनशील जानकारी तक पहुंच या उसकी समझ होना संभव माना जा रहा है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स को वित्तीय मदद पहुंचाने में भी भूमिका निभा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को ATS मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है। ATS अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और अब तक कितनी जानकारी देश से बाहर भेजी गई है। मामले में ATS की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आज देर शाम होने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




