
गुजरात से इस राज्य के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 30 स्टेशनों पर होंगे स्टॉप; जानिए पूरा रूट
गुजरात से तमिलनाडु के बीच ट्रेन का सफर अब और सुहाना होने जा रहा है। पश्चिम रेलवे वलसाड - वेलांकन्नि के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09047 की बुकिंग 18 दिसंबर से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
गुजरात से तमिलनाडु के बीच ट्रेन का सफर अब और सुहाना होने जा रहा है। पश्चिम रेलवे वलसाड - वेलांकन्नि के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र होते हुए वेलांकन्नि पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09047 की बुकिंग 18 दिसंबर से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को एडजस्ट करने के उद्देश्य से गुजरात के वलसाड से वेलांकन्नि स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है।
ट्रेन संख्या 09047/09048 वलसाड - वेलांकन्नि स्पेशल (02 फेरे):- ट्रेन संख्या 09047 वलसाड-वेलांकन्नि स्पेशल वलसाड से शनिवार, 20 दिसंबर को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार को 07:30 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 वेलांकन्नि - वलसाड स्पेशल वेलांकन्नि से सोमवार, 22 दिसंबर को रात 10:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा बुधवार दोपहर 01:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अदोनि, गुंतकल, गूटी, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कडप्पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, कडलूर पोर्ट, चिदम्बरम, मयिलाडुतुरै, कारैक्काल, नागूर और नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी।

लेखक के बारे में
Praveen Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




