गुजरात के उधना से निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन, 5 राज्यों से गुजरेगी; कब चलेगी, कितने फेरे लगाएगी
यह विशेष ट्रेन सिर्फ एक फेरे के लिए 22 मई को गुजरात के उधना स्टेशन से रवाना होगी। वहीं 24 मई को निजामुद्दीन स्टेशन से एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में दो सामान्य श्रेणी (जनरल क्लास) और 18 शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

गर्मियों की छुट्टियों की वजह से रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भारी भीड़ की सुविधा और टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए साथ ही लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने गुजरात के उधना (सूरत) और निजामुद्दीन के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस स्पेशल ट्रेन का फायदा भोपाल मंडल के इटारसी और भोपाल स्टेशन के यात्रियों को भी मिलेगा। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पांच राज्यों से होकर गुजरेगी।
इस बारे में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर 09121 उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार (22 मई 2026) को उधना स्टेशन से शाम छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:20 बजे इटारसी और सुबह 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी तथा तीसरे दिन रात 12:15 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09122 निजामुद्दीन-उधना स्पेशल ट्रेन रविवार (24 मई 2026) को रात 9:20 बजे निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे भोपाल और दोपहर 1:35 बजे इटारसी पहुंचेगी तथा मंगलवार मध्यरात्रि 12:45 बजे अपने गंतव्य उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो सामान्य श्रेणी (जनरल क्लास) और 18 शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन की समय सारिणी
- ट्रेन नंबर 09121
उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन (एक फेरा)
कब चलेगी- शुक्रवार (22 मई 2026)
उधना से कब रवाना होगी- शाम छह बजे
निजामुद्दीन कब पहुंचेगी- रविवार रात 00:15 बजे
_________________________________________________
- ट्रेन नंबर 09122
निजामुद्दीन-उधना स्पेशल ट्रेन (एक फेरा)
कब चलेगी- रविवार (24 मई 2026)
निजामुद्दीन से कब रवाना होगी- रात 21:20 बजे
उधना कब पहुंचेगी- मंगलवार रात 00:45 बजे
दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- नवापुर, चिंचपाड़ा, नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, झांसी और आगरा कैंट स्टेशन पर ठहरेगी।
ट्रेन में कितने कोच होंगे- दो सामान्य श्रेणी, 18 शयनयान श्रेणी सहित कुल 22 कोच
रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन के समय, ठहराव और संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे पूछताछ पोर्टल देखने की अपील की है।
राज्यस्थान में 400 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास
उधर शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल तरीके से राजस्थान में रेलवे से जुड़ी 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , राजस्थान के राज्य मंत्री संजय शर्मा, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आयोजन के दौरान वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत अलवर रेलवे स्टेशन पर 112 करोड़ रुपए का पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्टेशन को बेहतर यातायात प्रबंधन प्रणाली, पार्किंग की सुविधा, आने-जाने की सही जगह और आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ उन्नत किया जा रहा है। काम तेजी से चल रहा है और पूरा होने के बाद स्टेशन एक आधुनिक और खूबसूरती से डिजाइन स्टेशन के तौर पर उभरेगा।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


