
दामाद ने सास को मरवा डाला, मोरबी में मिली थी जली हुई लाश; कैसे हुआ खुलासा
बीते 13 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। इस मामले को गुजरात पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए मोरबी पुलिस ने बताया कि दामाद ने परिवार के साथ बार-बार होने वाले झगड़े से तंग आकर अपनी सास की हत्या करवाई थी।
बीते 13 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। इस मामले को गुजरात पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दामाद ने परिवार के साथ बार-बार होने वाले झगड़े से तंग आकर अपनी सास की हत्या करवाई थी। इसके लिए दामान ने अपने ही दोस्तों को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती 12-13 अक्टूबर की दरमियानी रात को अंदराना गांव के पास एक सिरेमिक फैक्ट्री के पास जली हुई लाश मिली थी। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव की पहचान करवाई तो पता चला कि ये सुशला पाटिल नाम की महिला की लाश है। इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि सुशीला पिछले तीन-चार साल से मोरबी से सटे पिपली गांव में अपने दामाद और बेटी के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि सास और उसके दामाद के परिवार के बीच लड़ाई होती रहती थी। लगातार लड़ाई से तंग आकर दामाद नानेश्ववर पाटिल ने अपनी सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने दोस्तों को इसकी जिम्मेदारी दे दी।
कैसे दी मौत
12 अक्टूबर को नानेश्वर पाटिल की पत्नी और बड़ा बेटा घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनका छोटा बेटा स्कूल में था। घर में सुशीला अकेली थी। इसका फायदा उठाकर नानेश्वर अपने दो दोस्तों के साथ सुशीला के कमरे में घुसा और गला दबाकर सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए रात का समय चुना गया और घर से 18 किलोमीटर दूर मोरबी-हलवद हाईवे के पास ले गए और सबूत मिटाने के लिए लाश को आग लगा दी।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो देखा कि एक संदिग्ध मोटरसाइकिल मिली। उसका सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पता चला कि वो मृतक महिला के दामाद नानेश्वर पाटिल की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने दामाद से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने नानेश्वर को गिरफ्ता कर लिया और बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




