अरविंद केजरीवाल को गुजरात में बड़ा झटका, बड़े नेता ने छोड़ दिया साथ
गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े चेहरे और किसान सेल के प्रमुख राजूभाई करपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।

गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े चेहरे और किसान सेल के प्रमुख राजूभाई करपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। 'आप' को यह झटका ऐसे समय पर लगा है जब पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटी है और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
सुरेंद्र नगर जिले से आने वाले राजूभाई किसान आंदोलन की वजह से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में राजूभाई ने लिखा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, ‘व्यक्तिगत कारणों के चलते मेरे लिए वर्तमान दायित्वों का निर्वहन कर पाना संभव नहीं है। पार्टी ने मुझे जो अवसर, सम्मान और सहयोग दिया उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।’
इस्तीफे को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजूभाई करपड़ा ने कहा, 'जय किसान साथी... दोस्तों, आज मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मेरा फैसला बहुतों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। मैंने अपने परिवार के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी प्राथमिकता और समय दिया। लेकिन नियति ने यहीं तक मेरा समर्थन लिखा था। यदि मैंने जाने-अनजाने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैं राज्य और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व, अपने सभी साथियों और किसान दोस्तों को उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।' करपड़ा ना सिर्फ आप के किसान सेल के प्रमुख थे बल्कि उनकी गिनती राज्य में पार्टी के प्रमुख नेताओं में थी।
किसान आंदोलन में थी बड़ी भूमिका
अक्टूबर 2025 में बोटाद जिले के हद्दद गांव में किसानों की एक महापंचायत आयोजित की गई थी। पुलिस ने दावा किया कि यह सभा बिना आधिकारिक अनुमति के आयोजित की गई थी। पुलिस के अनुसार जब अधिकारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मौके पर पहुंचे तो तनाव बढ़ गया और आंदोलनकारी समूह के कुछ सदस्यों ने कथित रूप से पुलिस वाहनों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के संबंध में 85 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी और आमरण अनशन
राजू करपड़ा और आप के एक अन्य नेता प्रवीण राम को आमरण अनशन शुरू करने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय प्रवीण राम पार्टी के प्रदेश फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। गिरफ्तारी के करीब चार महीने बाद करपड़ा और प्रवीण राम को अदालत से जमानत मिली।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



