
राजकोट में 7 साल की बच्ची के साथ रेप, खेत में लहूलुहान मिली; अस्पताल में भर्ती
गुजरात के राजकोट में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के अटकाट थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया है। बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गुजरात के राजकोट में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के अटकाट थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया है। बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची खेत में लहूलुहान अवस्था में मिली थी। बच्ची की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे राजकोट शिफ्ट कर दिया गया है।
मामला बीते 4 दिसंबर का है। बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे ते, तभी आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। हैवान की हैवानियत से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के माता-पिता जब उसको ढूंढने लगे तो मिली नहीं। काफी देर की तलाश के बाद बच्ची खेत में खून से लथपथ अवस्ता में मिली। इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे राजकोट के सरकारी बच्चों के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया।
मामले की गंभीरतात को देखते हुए राजकोट पुलिस ने तुरंत 10 टीमों का गठन किया और आसपास के गांवों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल डाटा भी खंगाला। इस घटना के बाद 140 संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसके बाद एक्सपर्ट्स की मदद से बच्ची से आरोपी की शक्ल पहचान कराई गई। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




