Hindi Newsगुजरात न्यूज़pm modi degree defamation case gujarat court rejects arvind kejriwal and sanjay singh plea
पीएम डिग्री मानहानि केस: संजय सिंह और केजरीवाल की याचिका खारिज, उठाई थी यह मांग

पीएम डिग्री मानहानि केस: संजय सिंह और केजरीवाल की याचिका खारिज, उठाई थी यह मांग

संक्षेप:

गुजरात की एक सत्र अदालत से अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को झटका लगा है। अदालत ने केजरीवाल और संजय सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की डिग्री को लेकर दर्ज मानहानि मामले में अलग-अलग सुनवाई की मांग की थी।

Dec 15, 2025 11:31 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को गुजरात की एक सत्र अदालत से सोमवार को झटका लगा। अदालत ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में अलग-अलग सुनवाई किए जाने की गुहार लगाई थी। इसके अदालत ने कठोर टिप्पणियां भी की। अदालत ने कहा कि दोनों के बयान एक साझा मकसद से प्रेरित मालूम पड़ते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपर सत्र न्यायाधीश एमपी पुरोहित की अदालत ने केजरीवाल और संजय सिंह की पुनरीक्षण याचिकाएं खारिज कर दी। साथ ही ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें अलग-अलग ट्रायल की मांग को ठुकरा दिया गया था। गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से यह मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। विश्वविद्यालय का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर दोनों नेताओं ने अप्रैल 2023 में विश्वविद्यालय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

केजरीवाल और संजय सिंह ने ट्रायल कोर्ट आदेशों को रद्द करने और हटाने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों ने 1 और 2 अप्रैल 2023 को एक ही राजनीतिक पार्टी के सदस्य के तौर पर बयान दिए थे। ऐसा लग रहा था कि वे एक ही काम में लगे हुए थे। दोनों ने दलील दी थी कि उन पर एक साथ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता क्योंकि उनके खिलाफ आरोप अलग-अलग हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने कथित तौर पर अप्रैल 2023 में ये टिप्पणियां तब की थीं जब गुजरात हाई कोर्ट ने मुख्य सूचना आयुक्त के उस आदेश को रद्द कर दिया था जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी की डिग्री का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। विश्वविद्यालय का कहना था कि दोनों नेताओं के बयानों से गुजरात यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।