गुजरात के इस शहर में रिंग रोड के दूसरे चरण को मिली मंजूरी, 483 करोड़ की लागत से 4 पुल और 3 अंडरपास भी बनेंगे

लाइव हिन्दुस्तान, वडोदरा, गुजरात
Follow us on Google News
share

VUDA बोर्ड ने हाल ही में चेयरमैन अरुण महेश बाबू की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दी। जिसके बाद अब VUDA टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें डिटेल्ड प्लान और अनुमान तैयार करना और जरूरी तकनीकी मंजूरी लेना शामिल है।

Vadodara Ring Road: ₹483 Crore Phase 2 Approved, 17.56-Km Stretch to Get 4 Bridges, 3 Underpasses
वडोदरा रिंग रोड के 483 करोड़ से बनने वाले दूसरे चरण को मंजूरी, 17.56 किलोमीटर के हिस्से में 4 पुल और 3 अंडरपास बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट के 2028 में पूरा होने का लक्ष्य।

गुजरात के वडोदरा शहर के चारों ओर प्रस्तावित 75 मीटर चौड़े रिंग रोड के दूसरे चरण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। दूसरे चरण की अनुमानित लागत लगभग 483 करोड़ रुपए होगी, इस दौरान यहां करीब 17.56 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा पुल, अंडरपास और अन्य निर्माण भी किए जाएंगे, जिनके बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 75 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर की गई है। इस प्रोजेक्ट के 18 महीनों यानी साल 2028 में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

देश गुजरात की खबर के अनुसार VUDA (वडोदरा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने अपनी विकास योजनाओं के तहत शहर के चारों ओर 75-मीटर और 90-मीटर की रिंग रोड का प्रस्ताव दिया था। इनमें से 75-मीटर रिंग रोड प्रोजेक्ट की प्रस्तावित लंबाई 66.95 किलोमीटर है, और इसका निर्माण चार चरणों में होना है।

पहले चरण में बनाई गई 27.58 km लंबी सड़क

पहले चरण में VUDA क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 27.58 किलोमीटर सड़क का निर्माण शामिल था, जिसकी अनुमानित लागत 317 करोड़ रुपए थी। इस चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, बस सेवासी में चुनिंदा सर्वे नंबरों से गुजरने वाली सड़कों को खोलना बाकी है। वहीं अब दूसरे चरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

दूसरे चरण में बनेगा कुल 17.56 किलोमीटर हिस्सा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंग रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत वडोदरा-अजवा रोड और वडोदरा-हलोल रोड के बीच 11.76 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी, जबकि 5.80 किलोमीटर का एक और हिस्सा डभोई रोड पर रतनपुर को नेशनल हाईवे-48 पर त्रिमंदिर से जोड़ेगा। प्रस्तावित अलाइनमेंट में विभिन्न टाउन प्लानिंग (TP) योजनाओं के तहत आने वाले इलाके शामिल होंगे और यह धन्यावी, सुंदरपुरा, वरनामा, वोरा गमडी, अमलियारा, कुमेथा, मोकारलीपुरा और अल्हादुरा जैसे गांवों से होकर गुजरेगा।

सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि ये सब निर्माण भी होंगे

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं होगा। बल्कि इस रूट पर योजनाबद्ध तरीके से बनने वाले सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर में जाम्बुवा नदी पर एक छोटा पुल, नर्मदा नहर पर एक छोटा पुल, एक रेलवे ओवरब्रिज के साथ ही एक अन्य रोड ओवरब्रिज के साथ-साथ तीन अंडरपास भी बनाए जाएंगे।

इस साल फरवरी में मिली थी सैद्धांतिक मंजूरी

दूसरे चरण का प्रस्ताव सबसे पहले 29 नवंबर, 2025 को रोड बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को भेजा गया था। 5 फरवरी, 2026 को गुजरात अर्बन डेवलपमेंट मिशन के सामने प्रेजेंटेशन के बाद, 18 फरवरी को 'विकसित गुजरात फंड' के तहत प्रोजेक्ट और उससे जुड़े खर्च के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। मंजूरी मिलने के बाद, VUDA अब टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें डिटेल्ड प्लान और अनुमान तैयार करना और जरूरी तकनीकी मंजूरी लेना शामिल है।

शहरी यातायात को सुगम बनाने में बेहद अहम साबित होगा

VUDA ने इस रिंग रोड को शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच बेहतर सम्पर्क बनाने और शहरों के आसपास वाहनों के यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। VUDA बोर्ड ने हाल ही में चेयरमैन अरुण महेश बाबू की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दी। इस चरण के लगभग डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात के इस शहर में रिंग रोड के दूसरे चरण को मंजूरी,4 पुल व 3 अंडरपास भी बनेंगे