
राजकोट में लावारिस मिले नवजात की मां 15 साल की किशोरी निकली, रेप के बाद हुई थी गर्भवती
राजकोट में लावारिस मिले नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। जानकारी सामने आई है कि नवजात की मां 15 साल की किशोरी है, जो रेप के बाद गर्भवती हुई थी। उसने बच्चे को जन्म दिया, लावारिस छोड़ा और मध्यप्रदेश अपने घर लौट गई थी।
राजकोट शहर में एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में छोड़ने की घटना की जांच के दौरान नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मां की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की है और अपने भाई के साथ मजदूरी करती थी।
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी को माधापर चौराहे के पास जामनगर रोड स्थित संतोषी नगर के सामने रेलवे यार्ड में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर गांधिग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि शिशु का वजन सामान्य से कम था और उसे सांस लेने में दिक्कत के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सीसीटीवी खंगाली तब सामने आई मां
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की। जांच के दौरान नवजात की मां की पहचान 15 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने भाई के साथ गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में मजदूरी का काम कर रही थी।
किशोरी ने बयां की दास्तां
पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने बयान दिया है कि करीब दस महीने पहले दाहोद जिले के गरबाड़ा निवासी अनिल भूरिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में भाई-बहन काम की तलाश में राजकोट आ गए, जहां किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सामाजिक बदनामी के डर से नवजात को छोड़ दिया गया और परिवार मध्य प्रदेश लौट गया।
गांधिग्राम थाने के पुलिस उप निरीक्षक पी. बी. वरोतारिया ने बताया कि किशोरी और उसके परिवार को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरोपी अनिल भूरिया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चूंकि कथित दुष्कर्म की घटना देवभूमि द्वारका जिले में हुई थी, इसलिए प्राथमिकी को वहां स्थानांतरित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, नवजात को असुरक्षित तरीके से छोड़ने के संबंध में भी गांधिग्राम थाने में अलग से शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जबकि नवजात सिविल अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




