रेप केस में नारायण साई को झटका; सजा सस्पेंड करने की अर्जी खारिज, काटनी होगी जेल

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share

गुजरात हाईकोर्ट ने रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साई की सजा रोकने की अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने पाया कि नारायण साई अपील पर जल्द सुनवाई में रुचि नहीं ले रहे हैं।

रेप केस में नारायण साई को झटका; सजा सस्पेंड करने की अर्जी खारिज, काटनी होगी जेल

रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साई को गुजरात हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने रेप केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे नारायण साई की सजा को सस्पेंड करने की अर्जी को खारिज कर दिया है। अदालत ने पाया कि नारायण साई अपनी सजा के खिलाफ अपील की जल्दी सुनवाई करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अदालत को लगा कि नारायण साई मामले को जानबूझकर लटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करने की लगाई थी गुहार

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, नारायण साई ने अपनी याचिका में उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करने की मांग की थी। इस पर जस्टिस इलेश जे. वोरा और जस्टिस आरटी वच्छानी की डिवीजन बेंच ने नारायण साई को नोटिस जारी किया था। अदालत ने नोटिस का जवाब देने के लिए 26 फरवरी 2026 तक की डेडलाइन भी दी थी। नारायण साई रेप मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद गुजरात के सूरत के जेल में बंद है।

हाल ही में इंदौर की फेमिली कोर्ट से भी लगा था झटका

बीते अप्रैल महीने में इंदौर की फेमिली कोर्ट ने नारायण साई की पत्नी की ओर से दायर तलाक अर्जी मंजूर कर ली थी। उसे 3 महीने के भीतर इस महिला को 2 करोड़ रुपये की स्थायी भरण पोषण राशि देने का आदेश दिया है।

पत्नी ने मांगा था तलाक

नारायण साई की इंदौर निवासी पत्नी जानकी हरपलानी ने मानसिक क्रूरता और अन्य आरोप लगाते हुए स्थानीय फैमिली कोर्ट में 2018 में तलाक की अर्जी दायर की थी। इसमें एकमुश्त 5 करोड़ रुपये की स्थायी भरण-पोषण की मांग की गई थी और तलाक की अर्जी में 'दस्तावेजी सबूत' पेश किए थे।

दो करोड़ रुपये देने के दिए थे आदेश

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फेमिली कोर्ट ने आदेश दिया था कि नारायण साई की ओर से जानकी को दो करोड़ रुपये की स्थायी भरण पोषण राशि तीन महीने के भीतर अदा की जाए। बता दें कि नारायण साईं और जानकी का विवाह 2008 में हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं है।

फेमिली कोर्ट ने 2018 में दिया था आदेश

तलाक के इस मुकदमे की पिछली सुनवाई में नारायण साई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 24 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसका बयान दर्ज किया था। फेमिली कोर्ट ने नारायण साईं को 2018 में आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी को हर महीने 50 हजार रुपये भरण-पोषण के तौर पर दे। जानकी का कहना था कि बीते 8 साल में नारायण साईं की ओर से उसको कोई भरण-पोषण की रकम नहीं दी गई है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।