मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाले 8 यात्री विमान सूरत हुए लैंड, आखिर अचानक फ्लाइट क्यों हुईं डायवर्ट?

लाइव हिन्दुस्तान, सूरत
Follow us on Google News
share

मुंबई जाने वाली 8 फ्लाइट्स को सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। इन विमानों में कुल 1,255 यात्री सवार थे। सभी विमान सूरत में सुरक्षित उतर चुके हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि मुंबई पहुंचने वाली फ्लाइटों को सूरत डायवर्ट करना पड़ा। 

मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाले 8 यात्री विमान सूरत हुए लैंड, आखिर अचानक फ्लाइट क्यों हुईं डायवर्ट?
मुंबई एयरपोर्ट पर तेज हवाओं का असर, 1255 यात्रियों को लेकर 8 विमान सूरत डायवर्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम अचानक उड़ानों का आवागमन प्रभावित हो गया। मुंबई में उतरने वाली 8 फ्लाइट्स को सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। इन विमानों में कुल 1,255 यात्री सवार थे। सभी विमान सूरत में सुरक्षित लैंड हुए। दरअसल, मुंबई में मंगलवार शाम तेज हवाओं के चलते एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में परेशानी आई। मौसम की स्थिति को देखते हुए मुंबई आने वाली फ्लाइट्स को सूरत का रुख करना पड़ा।

सूरत एयरपोर्ट ने इस दौरान वैकल्पिक एयरपोर्ट के तौर पर काम किया। हालांकि, यात्रियों को अचानक अपनी मंजिल बदलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में IndiGo और Air India की उड़ानें शामिल थीं, जो दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, भोपाल, गोवा और तिरुचिरापल्ली जैसे शहरों से मुंबई आ रही थीं।

एक के बाद एक सूरत में लैंड हुए विमान

  • सूरत पहुंचने वाली पहली फ्लाइट IndiGo 6E-2017 थी। यह तिरुचिरापल्ली से मुंबई जा रही थी। शाम करीब 6:50 बजे सूरत पहुंची। इसमें 182 यात्री सवार थे।
  • इसके करीब चार मिनट बाद दिल्ली से मुंबई जा रही IndiGo 6E-864 ने सूरत एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस फ्लाइट में 122 यात्री थे।
  • इसके बाद दिल्ली से मुंबई जा रही Air India (Vistara) AI-2941 को सूरत डायवर्ट किया गया। यह फ्लाइट करीब 7:02 बजे सूरत पहुंची और इसमें 186 यात्री सवार थे।
  • चेन्नई से मुंबई जाने वाली IndiGo 6E-5104 करीब 7:34 बजे सूरत पहुंची। इसमें 179 यात्री थे।
  • इसके बाद गोवा से मुंबई जा रही Air India (Vistara) AI-2746 करीब 7:38 बजे सूरत उतरी। इस विमान में 135 यात्री सवार थे।

  • IndiGo 6E-5255 भी मौसम की वजह से मुंबई के बजाय सूरत पहुंची। यह फ्लाइट बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी और करीब 7:47 बजे सूरत एयरपोर्ट पर उतरी। इसमें 135 यात्री थे।
  • Air India AI-640, जो चेन्नई से मुंबई जा रही थी, सूरत पहुंची। इसमें 112 यात्री सवार थे। उपलब्ध जानकारी में इसके पहुंचने का समय करीब 7:50 बजे दर्ज है।
  • भोपाल से मुंबई जा रही IndiGo 6E-5312 को भी सूरत भेजा गया। यह डायवर्ट की गई आठवीं और आखिरी फ्लाइट थी। इसमें 204 यात्री सवार थे और इसके करीब 8 बजे सूरत पहुंचने की खबर है।

आपको बताते चलें कि तेज हवाओं के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ था। इसके चलते इन विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट का रुख करना पड़ा। सूरत एयरपोर्ट पर सभी आठ विमानों की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। किसी भी तरह की कोई तकनीकि समस्या नहीं आई है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाले 8 यात्री विमान सूरत हुए लैंड, आखिर क्या समस्या आई?